Chhaava Box Office Collection Day 12: विक्की की 'छावा' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 400 करोड़ क्लब से सिर्फ इतनी दूर

Chhaava Box Office Collection Day 12: विक्की कौशल की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म के 12वें दिन के आकड़े भी सामने आ गए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं 400 करोड़ क्लब में शामिल होने से फिल्म कितनी दूर है.

Chhaava Box Office Collection Day 12: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को रिलीज हुए अब 12 दिन पुरे हो गए हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की गौरवगाथा को दर्शाती इस फिल्म ने इतने दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है. इस फिल्म ने 31 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की थी, जिसके बाद इसने कुछ ही वक्त में 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया. अब यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल होने की राह पर है. फिल्म के 12वें दिन के आकड़े भी सामने आ गए हैं. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म के अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

‘छावा’ के 12वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 12 वें दिन यानी मंगलवार को छावा ने 17 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 362.25 करोड़ हो गया है. इस तरह छावा की बढ़ती रफ्तार को देख मालूम पड़ता है कि फिल्म 2 या 3 दिन में 400 करोड़ में शामिल हो जाएगी.

‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 5: 25.25 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 6: 32 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 7: 21.5 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 8: 23.5 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 9: 44 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 10: 40 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 11: 18. 57 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 12: 17 करोड़

Chhaava Total Collection: 362.25 करोड़

छावा की शानदार स्टार कास्ट

छावा को 130 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया है. लक्षमण उतेकर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में एक्टर विक्की कौशल संभाजी महाराज के किरदार में हैं. वहीं, राशिमा मंदाना ने उनकी पत्नी, येसुबाई भोंसले और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है. जबकि, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह अहम भूमिकाओं में हैं.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >