Chand Mera Dil Release Date: कार्तिक आर्यन के बाद इस एक्टर संग रोमांस करेंगी अनन्या पांडे, फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की रिलीज डेट फाइनल

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य फिल्म चांद मेरा दिल में पहली बार साथ दिखेंगे. धर्मा प्रोडक्शंस की यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 8 मई 2026 को रिलीज होगी. पोस्टर्स के बाद फैंस में उत्साह बढ़ा है और जोड़ी चर्चा में है.

Chand Mera Dil Release Date: बॉलीवुड में एक नई रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने आ रही है. अनन्या पांडे और लक्ष्य जल्द ही फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में साथ नजर आएंगे. पहली बार दोनों की जोड़ी साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएगी. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट अब फाइनल हो चुकी है. यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अनन्या पांडे और लक्ष्य पर टिकी निगाहें

अनन्या पांडे और लक्ष्य की फ्रेश केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा तेज है. दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं, इसलिए दर्शकों में उत्साह ज्यादा है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी, जिसके बाद फिल्म को लेकर बज और बढ़ गया. ये एक रोमांटिक फिल्म होगी.

पोस्टर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

पिछले साल नवंबर में फिल्म के चार पोस्टर रिलीज किए गए थे. हर पोस्टर में दोनों कलाकारों की रोमांटिक झलक दिखाई दी थी. इन पोस्टर्स ने साफ कर दिया कि फिल्म एक इमोशनल और पैशनेट लव स्टोरी होने वाली है. यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी है, इसलिए निर्माता करण जौहर खुद इसके म्यूजिक पर खास ध्यान दे रहे हैं.

लक्ष्य और अनन्या की पिछली फिल्में

लक्ष्य इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वे एक्शन फिल्म ‘किल’ में नजर आए थे. वहीं अनन्या पांडे पिछली बार ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में’ नजर आई थी. ‘केसरी चैप्टर 2’ जहां दर्शकों को पसंद आई थी, तो दूसरी तरफ ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >