Gurpurab 2024: फिल्मी सितारों ने गुरुपर्व पर फैंस को दी शुभकामनाएं, निमरत कौर ने परिवार की परंपरा को किया सलाम

Gurpurab 2024: देशभर में गुरुपर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, और फिल्मी सितारों ने भी इस खास मौके पर अपने फैंस और करीबी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. इनमें निमरत कौर, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ जैस कई सेलेब्स शामिल हैं.

Gurpurab 2024: देशभर में गुरुपर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, और फिल्मी सितारों ने भी इस खास मौके पर अपने फैंस और करीबी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय कुमार, करीना कपूर, रकुल प्रीत सिंह और दिलजीत दोसांझ जैसे कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शुभकामनाएं साझा की हैं.

यहां देखें वीडियो-

बॉलीवुड सेलेब्स ने गुरुपर्व पर फैंस को दी बधाई

करीना कपूर (बेबो) ने अपने फैंस को गुरुपर्व की बधाई देते हुए एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें कैप्शन था, “हैप्पी गुरु नानक जयंती.” इस पोस्ट में उन्होंने म्यूजिक भी जोड़ा था. अक्षय कुमार ने भी इस खास अवसर पर अपने फैंस को शुभकामनाएं भेजीं. वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने अपने पति जैकी भगनानी के साथ कुछ प्यारी तस्वीरों का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने गुरुपर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक कैप्शन लिखा, “सतगुर नानक परगटिया, मिट्टी धुंध जग चानन होया, धन धन गुरु नानक देव जी महाराज दे प्रकाश पर्व दी आप सरियां संगतां नू लाख लाख वधाइयां. इसके अलावा, एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी गुरुपर्व के मौके पर अपने परिवार की परंपरा को सम्मानित किया.

निमरत कौर का प्रसाद बनाते हुए वीडियो

‘एयरलिफ्ट’ एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कड़ा प्रसाद बनाती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में निमरत ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से हलवा बनाने की कला सीखी है. क्लिप में वह कहती हैं, “घर वह होता है जहां हलवा होता है. हर गुरूपर्व पर, मैं घर पर हलवा बनाती हूं, जिसे गुरुद्वारे में कड़ा प्रसाद कहा जाता है. मेरे नानू कई सालों तक गुरुद्वारे में हलवा बनाते थे, तो मेरी मां ने उनसे सीखा और मैंने अपनी मां से सीखा.”

इस तरह, फिल्मी सितारों ने गुरुपर्व के मौके पर अपने विशेष संदेशों के जरिए इस दिन को और भी खास बना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >