Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की मूवी में बॉक्सर विजेंद्र सिंह की एंट्री,जानें कब रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान की मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पॉपुलर बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी नजर आएंगे. इस बारे में एक्टर ने खुद जानकारी दी. बता दें कि इस मूवी में कई बड़े सितारे नजर आएंगे. सलमान इसमें एक अलग अंदाज में दिखेंगे.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 16 के अलावा इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर चर्चा में है. ये मूवी अगले साल ईद पर रिलीज होगी. इस बीच भाईजान ने एक गुड न्यूज शेयर की है. इसमें बॉक्सर विजेंद्र सिंह की एंट्री हो गई है. विजेंद्र अपनी एक्टिंग का जादू मूवी में चलाते दिखेंगे. ये अपडेट खुद दबंग खान ने फैंस संग शेयर की.

‘किसी का भाई किसी की जान’ में विजेंद्र की एंट्री

विजेंद्र सिंह बॉक्सिंग की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम है. सलमान खान की मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ में विजेंद्र नजर आएंगे. एक्टर ने बॉक्सर संग फोटो अपने ट्विटर पर शेयर की है. सेट से शेयर किए गए इस फोटो में एक्टर विजेंद्र संग पोज देते दिख रहे है. उनके साथ सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल भी नजर आ रहे है.


‘किसी का भाई किसी की जान’ में होंगे ये स्टार्स

तसवीर पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, वॉव, अब फिल्म देखने में मजा आएगा. एक औऱ यूजर ने लिखा, विजेंद्र सर आपको फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हूं. बता दें कि फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज होगी. इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी भी अहम रोल में नजर आएंगे.

Also Read: Bigg Boss 16: शालीन की इस हरकत पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, चिल्लाते हुए बोले- तुम तो यहां माइंड गेम…

सलमान खान ने भाई दूज के अवसर पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, हैप्पी भाई दूज. मोनोक्रोम तसवीर में एक्टर सनग्लासेस लगाए हुए थे. शार्प हेयरस्टाइल और आउटडोर में एक्टर को एब्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था. फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. फिल्म में कैटरीना कैफ है. इसके अलावा वो सूरज बड़जात्या की एक मूवी में काम करने वाले है. एक्टर चिरंजीवी की मूवी गॉडफादर में एक कैमियो रोल में नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >