Box Office Report: विक्की कौशल की ‘छावा’ 27 दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप, होली से पहले बटोर लिए इतने करोड़

Box Office Report: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया. इस फिल्म की तारीफ दर्शक के अलावा आलोचक भी कर रहे हैं. चलिए 27वें दिन की कमाई के बारे में बताते हैं आपको.

Box Office Report: लक्ष्मण उतेकर की छावा एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. फिल्म में विक्की कौशल, छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी महाराज के किरदार में दिखे हैं. विक्की के करियर की ये पहली फिल्म है, जिसमें वह किसी एक योद्धा राजा के रोल में दिखे हैं. फिल्म को रिलीज हुए 27 दिन हो चुके हैं. होली से पहले फिल्म ने अपनी झोली में कितने करोड़ बटोर लिए, यहां जानिए.

फिल्म छावा ने 27वें दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म छावा ने अब तक 535.55 करोड़ की कमाई की है, जो विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है. फिल्म की सफलता ने एक्टर को बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है. छावा इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी की लिस्ट में शामिल हो गई है. मैडॉक फिल्म्स की ओर से निर्मित, छावा ने सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. सैकल्निक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 27वें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

  • छावा पहले हफ्ते की कमाई- 219.25 करोड़ रुपये
  • छावा दूसरे हफ्ते की कमाई- 180.25 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 15: 13 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 16: 22 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 17: 24.25 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 18: 7.75 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 19: 5.4 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 20: 6.15 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 21: 5.5 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 22: 8.75 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 23: 16.75 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 24: 10.75 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 25: 6 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 26: 5 करोड़ रुपये
  • छावा कलेक्शन डे 27: 4.75 करोड़ रुपये

छावा की कुल कमाई- 535.55 करोड़ रुपये

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >