Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई

Box Office Report: फिल्म कंगुवा ने रविवार को तगड़ी कमाई. बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरू करने के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई थी. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, इसका आंकड़ा आपको बताते हैं.

Box Office Report: फिल्म कंगुवा में सूर्या, दिशा पटानी और बॉबी देओल हैं. 14 नवंबर को रिलीज हुई निर्देशक शिवा की फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में करीब 53.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. जबकि विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने संडे को 2.62 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अबतक दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली, इसकी जानकारी आ गई है.

जानें कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की

फिल्म कंगुवा को को संडे का फायदा मिला और इसने अच्छी कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, रविवार को इसने 53.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन – 24 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन – 7.43 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तीसरा दिन – 9.50 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौथा दिन- 10.50 करोड़ रुपये

कंगुवा का टोटल कलेक्शन- 53.85 करोड़ रुपये

द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की द साबरमती रिपोर्ट को आलोचकों से काफी तारीफ मिल रही है. तीसरे दिन मूवी की कमाई में उछाल देखा गया. 17 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की. पीएम मोदी के ट्वीट पर विक्रांत, राशि और रिद्धि ने आभार जताया. मूवी की निर्माता एकता कपूर ने भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है.

  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1.15 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 2 करोड़ रुपये
  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 2.62 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 4.31 करोड़ रुपये

Also Read- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कौन रहा आगे, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >