Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कौन रहा आगे, जानें कलेक्शन

Box Office Report: निर्देशक शिवा की कंगुवा में सूर्या और बॉबी देओल आमने-सामने दिखे हैं. फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. वहीं, कंगुवा के एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को फिल्म द साबरमती रिपोर्ट रिलीज हुई थी. पहले दिन मूवी ने कितनी कमाई की, यहां जानें.

Box Office Report: बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म कंगुवा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में सूर्या, दिशा पटानी और बॉबी देओल अहम किरदार में नजर आए. हालांकि बॉबी खलनायक के रोल में दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल होते दिखे. सैकनिल्क के अनुसार, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट सूर्या की कंगुवा के एक दिन बाद यानी 15 नवंबर को रिलीज हुई. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, आपको बताते हैं.

जानें फिल्म कंगुवा का कलेक्शन

  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन – 24 करोड़ रुपये
  • कंगुवा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन – 7.43 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 31.43 करोड़ रुपये

कितने भाषाओं में रिलीज हुई कंगुवा

सूर्या की फिल्म कंगुवा आठ भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पेनिश शामिल है.

जानें फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने पहले दिन कितना किया कलेक्शन

  • द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वन- 1.15 करोड़ रुपये

द साबरमती रिपोर्ट की कास्ट

द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी ने पत्रकार की भूमिका में दिखे है. जबकि फिल्म में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा ने भी अहम भूमिका निभाई हैं. इसकी कहानी 27 फरवरी, 2002 की सुबह गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटनाओं को दर्शाती है.

Also Read- The Sabarmati Report Review: विक्रांत मैसी की फिल्म सिनेमाघरों में हिट या फ्लॉप, यहां पढ़ें रिव्यू

Also Read- The Sabarmati Report Teaser: रोंगटे खड़े कर देगा विक्रांत मैसी की ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर, अब सामने आएगा गोधरा कांड का असली सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >