Box Office Report: आमिर की फिल्म ने ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर दी जोरदार पटखनी, ओपनिंग डे कलेक्शन में छोड़ा इतना पीछे

Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’ के साथ आमिर खान ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है. ओपनिंग डे पर मूवी ने तगड़ी कमाई की. हालांकि फिल्म ने रिलीज के साथ ही सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ को इस मामले में पीछे कर दिया है. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

Box Office Report: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी ये फिल्म स्पैनिश स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस से प्रेरित है. फिल्म में आमिर के किरदार का नाम गुलशन है, जो एक बास्केटबॉल कोच होता है. मूवी में जेनेलिया डिसूजा के साथ-साथ 10 नये कलाकारों ने काम किया हैं. फिल्म इमोशंस से भरी हुई है. फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई करते हुए सनी देओल के जाट को पीछे छोड़ दिया है.

सितारे जमीन पर ने इस मामले में जाट को छोड़ा पीछे

आमिर खान ने सितारे जमीन पर से तीन साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन मूवी ने 11. 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही मूवी ने इस साल रिलीज हुई तीन बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने ओपनिंग डे पर 7 करोड़ रुपये से शुरुआत की, जबकि अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा सितारे जमीन ने सनी देओल की ‘जाट’ के ओपनिंग डे का कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला है. ‘जाट’ ने पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था.

‘जाट’ का कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सनी ने फिल्म में बलबीर सिंह का किरदार निभाया था, जो एक गांव को रणदीप हुड्डा के आंतक से बचाता है. मूवी के विलेन रणदीप थे. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 88.72 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि ये 100 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई. फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड आमिर खान की सितारे जमीन पर ने तोड़ डाला है.

यह भी पढ़ें–  Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >