Box Office Report: कार्तिक आर्यन के आगे नहीं टिक पाई अजय देवगन की सिंघम अगेन, 29वें दिन का कलेक्शन आया सामने

Box Office Report: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की कमाई में गिरावट देखी गई थी. हालांकि रिलीज के 29वें दिन फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखी गई. दोनों के कलेक्शन के बारे में जानिए.

Box Office Report: 1 नवंबर 2024 पर रिलीज हुई दो फिल्में सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 अभी तक सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है. फिल्म को रिलीज हुए चार हफ्ता हो चुका है. कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ खूब डराया भी. जबकि अजय देवगन की फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. ओपनिंग डे पर भूल भुलैया 3 ने 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. 29वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

सिंघम अगेन के 29वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन ने भारत में 244.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 29वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मूवी में अजय देवगन एक पुलिस ऑफिस के रोल में दिखे हैं, जबकि अर्जुन कपूर विलेन बने हैं, जिसका नाम डेंजर लंका रहता है.

  • सिंघम अगेन का पहले वीक का कलेक्शन- 173 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन का दूसरे वीक का कलेक्शन- 47.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन का तीसरे वीक का कलेक्शन- 15.65 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन का 29वें दिन की कमाई- 1.50 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 244.10 करोड़ रुपये

भूल भुलैया 3 के 29वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, भूल भुलैया 3 ने अपने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म में रूह बाबा की भूमिका में दर्शकों को कार्तिक आर्यन ने एंटरटेन किया. जबकि मंजुलिका के रोल में विद्या बालन दिखीं. अनीस बज्मी की फिल्म ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर 251 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. भूल भुलैया 3 हॉरर-कॉमेडी फ़्रैंचाइज का तीसरा पार्ट है. भूल भुलैया 2 में कार्तिक थे, जबकि भूल भुलैया में अक्षय कुमार नजर आए थे.

Also Read- Box Office Report: ‘बाजीराव सिंघम’ से आगे चल रहे ‘रूह बाबा’, जानें 28वें दिन भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >