Box Office Report: ‘बाजीराव सिंघम’ से आगे चल रहे ‘रूह बाबा’, जानें 28वें दिन भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का कलेक्शन

Box Office Report: ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ ने अपने रिलीज के 28 दिन बाद कितनी कमाई की, इसकी जानकारी सामने आ गई है. फिल्म इसी साल दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई थी.

Box Office Report: 1 नवंबर 2024 को भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे से टकराई थी. दोनो फिल्मों को दर्शकों से खूब प्यार मिला. अब अजय देवगन और कार्तिक आर्यन की मूवी को रिलीज हुए चार वीक हो चुका है. दोनों ने भारत में 250 करोड़ का आंकड़ा पार भी कर लिया है. हालांकि अब कमाई के मामले में अनीज बज्मी की मूवी रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन से आगे निकल गई है. आपको पूरा कलेक्शन बताते हैं.

जान लें सिंघम अगेन की कमाई कितनी हुई

  • सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते का कलेक्शन- 173 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 47.5 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते का कलेक्शन- 15.65 करोड़ रुपये
  • सिंघम अगेन का 28वें दिन का कलेक्शन- 55 लाख रुपये

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन ने चार हफ्तों में करीब 242.60 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म में अजय देवगन के साथ- साथ दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, करीना कपूर ने काम किया हैं. अजय, बाजीराव सिंघम के रोल में दिखे हैं, जबकि करीना उनकी पत्नी बनी है.

सिंघम अगेन से ज्यादा है भूल भुलैया 3 की कमाई

  • भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते का कलेक्शन- 158.25 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 58 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते का कलेक्शन- 23.35 करोड़ रुपये
  • भूल भुलैया 3 का 28वें दिन का कलेक्शन- 90 लाख रुपये

टोटल कलेक्शन- 251 करोड़ रुपये

Also Read- Box Office Report: शनिवार को ‘रूह बाबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, जानें सिंघम अगेन का अबतक का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >