Box Office Report: 32वें दिन सिंघम अगेन हिट हुई या फ्लॉप? जानें भूल भुलैया 3- अमरण का अबतक का कलेक्शन

Box Office Report: सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3 और फिल्म ‘अमरण’ ने रिलीज के एक महीने बाद अब कितनी कमाई कर ली, यहां बताते हैं. सिंघम अगेन, भूल भुलैया 3 ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

Box Office Report: सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हुई और अभी तक सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में अजय देवगन, सिंघम बाजीराव की भूमिका में काफी दमदार अंदाज में दिखे हैं. इसी दिन अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 भी रिलीज हुई थी. 32 दिन हो गए दोनों को रिलीज हुए. इसके अलावा साउथ की फिल्म ‘अमरण’ भी टिकट खिड़की पर बनी हुई है. तीनों मूवीज ने कितने नोट बटोर लिए, आपको बताते हैं.

सिंघम अगेन ने 32वें दिन कितनी कमाई की

  • वीक वन- 173 करोड़ रुपये
  • वीक टू- 47.5 करोड़ रुपये
  • वीक थ्री- – 15.65 करोड़ रुपये
  • वीक फोर- 6.45 करोड़ रुपये
  • 29वां डे- 1.5 करोड़ रुपये
  • 30वां डे- 1.15 करोड़ रुपये
  • 31वां डे- 1.35 करोड़ रुपये
  • 32वां दिन- 35 लाख रुपये

टोटल कमाई- 246.95 करोड़ रुपये

भूल भुलैया 3 ने 32वें दिन कितनी कमाई की

  • वीक वन- 158.25 करोड़ रुपये
  • वीक टू- 58 करोड़ रुपये
  • वीक थ्री- 23.35 करोड़ रुपये
  • वीक फोर- 11.4 करोड़ रुपये
  • 30वां डे- 1.9 करोड़ रुपये
  • 31वां डे- 2.4 करोड़ रुपये
  • 32वां डे- 70 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 258.40 करोड़ रुपये

‘अमरण’ ने 33वें दिन इतनी कमाई की

‘अमरण’ ने पहले हप्ते 114.85 करोड़ रुपये, दूसरे वीक 57.25 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते 25.95 करोड़ रुपये, चौथे वीक 13.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 33वें दिन मूवी ने 70 लाख रुपये की कमाई की. टोटल बिजनेस मूवी ने 216.90 करोड़ रुपये की कर ली है.

Also Read- Box Office Report: 31वें दिन भी सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 का चला जादू, जानें अमरण- साबरमती रिपोर्ट के खाते में आए कितने करोड़

Also Report- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, रविवार की छुट्टी का किसे मिला फायदा, जानें कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >