Box Office Report: बाजीराव या रूह बाबा, कमाई के मामले में किसने ने दी किसे मात, जानें 7वें दिन का कलेक्शन

Box Office Report: 1 नवंबर को दो बड़ी बजट पर बनी फिल्मों ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी. इसमें सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 शामिल है. अब फिल्म को रिलीज हुए पूरे 7 दिन हो गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं 7वें दिन का कलेक्शन.

Box Office Report: दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों का धमाका हुआ. एक तरफ जहां दर्शकों के लिए यह खुशखबरी है. तो वहीं, दूसरी तरफ मेकर्स के लिए एक चुनौती वाली बात भी है क्योंकि अब फिल्म के हिट या फ्लॉप होने की डोर ऑडियंस के हाथ में है.1 नवंबर को अजय देवगन की कॉप यूनिवर्स ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ ने एक ही दिन थिएटर्स में एंट्री ली. अब दोनों फिल्मों को रिलीज हुए पूरे 7 दिन पूरे हो गए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अपना कब्जा जमाया और किसे मिली मात.

‘सिंघम अगेन’ ने किया इतना कारोबार

अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 43.5 करोड़ रुपये का शानदार बॉक्सऑफिस कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़, तीसरे दिन 37 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 14 करोड़ की कमाई की. इसके बाद छठे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ और सांतवें दिन 8.75 का कारोबार किया. इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 173 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.

भूल भुलैया 3 का बॉक्सऑफिस कलेक्शन

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन कर बॉक्सऑफिस पर मंजुलिका का खौफ बना दिया है. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़, तीसरे दिन 33.5 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ और पांचवें दिन 13.5 करोड़ का कारोबार किया. जबकि, छठे दिन फिल्म ने 10.50 करोड़ और सातवें दिन 9.50 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है. ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन 158.25 करोड़ रूपए हुआ है.

Also Read: Bhool Bhulaiyaa OTT: थिएटर्स में कार्तिक की ‘भूल भुलैया 3’, तो ओटीटी पर अक्षय की फिल्म मचा रही है धमाल, यहां हुई स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >