Box Office Report: फ्लॉप होने के कगार पर पहुंची सलमान खान की सिकंदर, 5वें दिन की कमाई करेगी हैरान

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस हर दिन के साथ गिरता ही जा रहा है. 30 मार्च को रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर की कमाई में गिरावट आ रही है. कई शहरों में न के बराबर दर्शक पहुंच रहे हैं. यही गति रही तो यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगा. आइये जानते हैं पांचवें दिन इसने कितनी कमाई की.

Box Office Report: सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. ए आर. मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म के कलेक्शन में हर दिन के साथ गिरावट देखी जा रही है. दर्शक मूवी में न के बराबर रूचि ले रहे हैं. जहां चौथे दिन एक्शन थ्रिलर की कमाई गिरकर 9.75 करोड़ पर आ गई थी. वहीं पांचवें दिन इसकी हालत और टाइट हो गई.

सिकंदर ने पांचवें दिन कमाए इतने करोड़

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सिकंदर ने पांचवें दिन महज 2.52 करोड़ की कमाई की, जो उम्मीद से काफी कम है. फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 86.77 करोड़ हो गया है. ओपनिंग डे पर इसने 26 करोड़ कमाए थे. दूसरे, तीसरे और चौथे दिन एक्शन एंटरटेनर का कलेक्शन 29 करोड़, 19.5 और 9.75 करोड़ रहा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्शन एंटरटेनर का बजट 200 करोड़ रुपये के करीब है. अगर इसी गति में मूवी चलती रही तो या फ्लॉप हो जाएगी.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 2.52 करोड़

Sikandar Total Collection: 86.77 करोड़

सिकंदर मूवी के बारे में

सिकंदर में, रश्मिका मंदाना पहली बार सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रही हैं. मास्टर स्टोरीटेलर ए आर. मुरुगादॉस के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला की ओर से समर्थित, यह एक्शन मूवी वर्तमान में सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. फिल्म का मुख्य किरदार, सिकंदर एक ऐसा व्यक्ति है, जो भ्रष्टाचार का विरोध करता है और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है. सलमान और रश्मिका के अलावा, सत्यराज, प्रतीक स्मिता पाटिल, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल और अंजिनी धवन ने एक्शन थ्रिलर में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: 49वें दिन छावा हिट हुई फ्लॉप, सिकंदर की दहाड़ के आगे ‘एल2: एम्पुरान’ का निकला दम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >