Box Office Report: जबरदस्त गिरावट के साथ लाखों में सिमटी सिकंदर, 10वें दिन की कमाई चौंकाने वाली

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होते हुए दिख रही है. फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट आ रही है. अब यह सिंगल डिजिट में कलेक्शन कर रही है. इसने दूसरे हफ्ते में कछूएं की चाल चलते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी 200 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है. आइये जानते हैं 10वें दिन मूवी का कलेक्शन कितना रहा.

Box Office Report: एआर मुरुगादॉस की सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मूवी को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिव्यू नहीं मिला था. जिसका सीधा असर इसके कलेक्शन पर पड़ा. कई नेटिजन्स को भाईजान के एक्शन सीन्स पसंद नहीं आए, तो कई को कहानी काफी कमजोर लगी. इसने ओपनिंग डे पर तो ठीक ठाक कमाई, लेकिन उसके बाद इसकी कमाई में गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं दसवें दिन इसने कितना जोड़ा.

सिकंदर ने 10वें दिन की इतनी कमाई

ट्रेड साइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने दसवें दिन सभी भाषाओं में अनुमानित 0.78 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 105.03 करोड़ हुआ. सिकंदर ने अपने पहले दिन 26 करोड़ रुपये के साथ मजबूत ओपनिंग ली. ईद की छुट्टियों पर इसका सबसे बड़ा कलेक्शन लगभग 29 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, उसके बाद इसकी कमाई में जबरदस्त गिरावट आई.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 4 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 4.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 9: 1.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 9: 0.78 करोड़

Sikandar Total Collection: 105.03 करोड़

सिकंदर के बारे में

एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित, सिकंदर एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे दमदार कलाकार हैं. यह फिल्म 2023 में किसी का भाई किसी की जान के बाद बड़े पर्दे पर सलमान की बहुचर्चित वापसी को चिह्नित करती है.

यह भी पढ़ें- Jaat Advance Booking: सनी देओल नहीं दोहरा पाए गदर 2 वाला जादू, जाट ने की मामूली शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >