Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर फ्लॉप हुई या हिट, 6 दिनों की कमाई बेहद निराशाजनक

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. ओपनिंग डे पर जहां एक्शन एंटरटेनर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. वहीं अब हर दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है. 200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने पहले शुक्रवार को महज इतनी कमाई की.

Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर बड़े धूमधाम के साथ 30 मार्च को सिनेमाघरों में आई. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने एआर मुरुगादॉस की फिल्म की ज्यादा तारीफ नहीं की. इसका सीधा असर एक्शन एंटरटेनर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रहा. ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कमाई करने के बाद वीकडेज में इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है. दर्शक न के बराबर थियेटर्स में पहुंच रहे हैं. आइये जानते हैं छठे दिन इसने कितनी कमाई की.

सिकंदर ने छठे दिन कमाए इतने करोड़

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सिकंदर ने छठे दिन महज 3.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 94 करोड़ हो गया है. ओपनिंग डे पर इसने 26 करोड़ कमाए थे. दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें दिन एक्शन एंटरटेनर का कलेक्शन 29 करोड़, 19.5, 9.75 और 6 करोड़ रहा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्शन एंटरटेनर का बजट 200 करोड़ रुपये के करीब है.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.75 करोड़

Sikandar Total Collection: 94 करोड़

सिकंदर के बारे में

सलमान की सिकंदर इस साल की एक साउथ हिट स्लीपर हिट ड्रैगन को पीछे छोड़ने में कामयाब रही है. वर्ल्डवाइड मूवी ने 169.78 करोड़ की कमाई की. इससे सिकंदर 2025 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जो सिर्फ छावा, एल2 एम्पुरान, संक्रांतिकी वस्थुनम और गेम चेंजर से पीछे है. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित सिकंदर में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक स्मिता पाटिल भी हैं.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: सिकंदर से आगे निकली मोहनलाल की एम्पुरान, वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़, आंकड़े चौंकाने वाले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >