Box Office Report: नई फिल्मों को पछाड़ इन री-रिलीज ने बनाई टॉप 3 में जगह, डिटेल्स पढ़े

Box Office Report: सिनेमाघरों में री-रिलीज फिल्में इन दिनों नई फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है. कई तो ऐसे भी है, जो नई फिल्मों को पछाड़ टॉप 3 में जगह बनाए हुए है.

Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों पुरानी फिल्‍मों की री-रिलीज का दौर चल रहा है, जो बॉक्स पर कब्जा जमाए हुए है. इसी बीच 2025 में कई नई फिल्में भी थिएटर्स में रिलीज हुईं, जैसे ‘फतेह’, ‘मैच फिक्‍स‍िंग’, ‘इमरजेंसी’, ‘आजाद’, ‘देवा’, ‘लवयापा’, ‘बैडएस रवि कुमार’ और अब ‘मेरे हसबैंड की बीवी’. लेकिन 2025 में आई ‘स्‍काई फोर्स’ और ‘छावा’ को छोड़कर बाकी सभी फिल्मों का जादू दर्शकों पर नहीं चल सका. यही वजह है कि पुरानी फिल्‍मों का री-रिलीज एक ट्रेंड बन गया है. सनम तेरी कसम के री-रिलीज के बाद सिनेमाघरों में इस शुक्रवार, 28 फरवरी को ‘रांझणा’ और ‘दिल तो पागल है’ री-रिलीज होगी. साथ ही सलमान और आमिर की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘सलार’ को भी जल्द ही पर्दे पर उतारा जाएगा. ऐसे में इन री-रिलीज फिल्मों में किस फिल्म ने नई फिल्मों को कड़ी टक्कर दी और और टॉप 3 में जगह बनाई है.

टॉप 1 पर कौनसी फिल्म है?

री-रिलीज फिल्मों की लिस्ट में Sacnilk के मुताबिक, ‘सनम तेरी कसम’ ने टॉप 1 पर जगह बनाई है. राधिका राव और विनय सप्रू की निर्देशित इस फिल्‍म ने री-रिलीज होने पर 32.50 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्‍शन किया है. वहीं, दुनियाभर में 53 करोड़ रुपये का ग्रॉस वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन किया है. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन लीड रोल में हैं. यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में नई फिल्म ‘लवयापा’ के साथ रिलीज हुई थी. लेकिन दर्शकों ने ‘सनम तेरी कसम’ पर ज्यादा प्यार लुटाया है.

दूसरे नंबर पर हॉरर फिल्म तुम्‍बाड है

‘सनम तेरी कसम’ के बाद री-रिलीज फिल्मों में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर सोहम शाह की हॉरर फिल्म ‘तुम्‍बाड’ है, जिसने 2024 में री-रिलीज के बाद 32.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

तीसरे नंबर पर साउथ की फिल्म का जलवा

बॉलीवुड फिल्मों के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर साउथ की री-रिलीज फिल्म ‘गिली’ है, जिसमें थलपति विजय और तृषा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यह फिल्‍म 2004 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्म थी.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >