Box Office Report: अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ बनी सरप्राइज पैकेज, 10वें दिन सिकंदर-जाट की लुटी बादशाहत

Box Office Report: 2025 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’, जाट और सिकंदर के बाद सिनेमाघरों में आई. इसके बावजूद फिल्म ने 10वें दिन ऐसी चौंकाने वाली रफ्तार पकड़ी है कि पहली की रिलीज हुई फिल्में पस्त हो गई हैं. आइए बताते हैं डे 10 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

Box Office Report: सिनेमाघरों में इस वक्त अक्षय कुमार,आर माधवन और अनन्या पांडे की ‘केसरी चैप्टर 2’ का डंका बज रहा है. महज 7.75 करोड़ से ओपनिंग वाली इस फिल्म ने 10 दिनों में 65.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं, सनी देओल की ‘जाट’ की हालत काफी टाइट हो गई है. जबकि, सलमान खान की ‘सिकंदर’ तो मैदान छोड़कर निकल चुकी है. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित ‘केसरी चैप्टर 2’ एक ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसकी कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है. इसे दर्शको और क्रिटिक्स और से भी खूब बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में आइए ‘केसरी 2’, जाट और सिकंदर के डे 10 के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

जाट, केसरी 2 और सिकंदर का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार ने वकील सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जो 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की सच्चाई को उजागर करने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ता है. इसके डे 10 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन करीब 8.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका नेट कलेक्शन 65.45 करोड़ हो गया है. वहीं, सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने 10वें दिन 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि, जाट ने डे 10 को महज 3.75 करोड़ कमाए थे.

ऐसे में इन आंकड़ों से साफ है कि देर से रिलीज हुई ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले की दो फिल्में ‘जाट’ और ‘सिकंदर’ की छुट्टी कर दी है और जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी.

‘केसरी चैप्टर 2’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म को दुनियाभर में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो ‘केसरी 2’ ने अबतक करीब 102 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 70 करोड़ से अधिक है.

यह भी पढ़े: Sikandar फ्लॉप, स्टारडम हिला? सलमान खान के भविष्य पर एक्सपर्ट्स ने खोले राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >