Box Office Report: ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘भूत बंगला’ तक, जानिए किस फिल्म ने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी

Box Office Report: गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ का दबदबा देखने को मिला. जहां ‘धुरंधर 2’ ने रिकॉर्ड कमाई जारी रखी, वहीं ‘भूत बंगला’ भी मजबूत बनी हुई है.

Box Office Report: इस समय सिनेमाघरों में कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. कुछ फिल्मों को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जबकि कुछ की कमाई उम्मीद से काफी कम रही. कृष्णावतरम भाग 1: द हार्ट, दादी की शादी, राजा शिवाजी, भूत बंगला और धुरंधर 2 जैसी फिल्में इस वक्त थिएटर्स में चल रही हैं. आइए जानते हैं गुरुवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की.

‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ की कमाई में दिखी मजबूती

भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. रिलीज के आठवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 1.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इससे पहले सातवें दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 13.52 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

‘दादी की शादी’ की रफ्तार हुई धीमी

‘दादी की शादी’ की कमाई अब लाखों तक सिमटती नजर आ रही है. सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 44 लाख रुपये कमाए, जबकि छठे दिन इसकी कमाई 45 लाख रुपये रही थी. इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब 5.34 करोड़ रुपये हो गया है.

‘राजा शिवाजी’ 100 करोड़ क्लब से अभी दूर

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं. मराठी और हिंदी में बनी इस फिल्म ने 14वें दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 76.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. हालांकि अभी तक यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई है.

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा

‘भूत बंगला’ रिलीज के 28वें दिन फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए. खास बात यह रही कि 27वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन इतना ही था. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 164.30 करोड़ रुपये हो चुका है.

‘एक दिन’ और ‘धुरंधर 2’ का हाल

‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. 14वें दिन फिल्म सिर्फ 1 लाख रुपये ही कमा पाई. फिल्म का कुल कलेक्शन अब 3.83 करोड़ रुपये है. फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं ‘धुरंधर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के 57वें दिन फिल्म ने 42 लाख रुपये की कमाई की. भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,144.56 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. दुनियाभर में फिल्म ने 1846.92 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Karuppu: फाइनेंशियल संकट खत्म होते ही सूर्या ने दी ‘करुप्पु’ रिलीज की खुशखबरी, शेयर किया नया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >