Box Office Report: कंगुवा हिट हुई या फ्लॉप, जानें द साबरमती रिपोर्ट ने अबतक कितना किया कलेक्शन

Box Office Report: फिल्म कंगुवा की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. रिलीज के दूसरे वीक में फिल्म का क्रेज दर्शकों में कम होता दिख रहा है. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली, इसका आंकड़ा सामने आ गया है.

Box Office Report: साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक सूर्या की मूवी कंगुवा थी. फिल्म हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने दमदार ओपनिंग की, लेकिन धीरे-धीरे इसका क्रेज दर्शकों में खत्म हो गया. जबकि फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को रिलीज हुए एक वीक पूरा हो गया है. फिल्म 15 नवंबर को बड़े स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. दोनों मूवीज ने अबतक कितना बिजनेस किया, यहां आंकड़े जान लीजिए.

जानें कंगुवा की कमाई के बारे में

कंगुवा का पहला हफ्ता बेहद निराशाजनक रहा. फिल्म का जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब इसका क्रेज दर्शकों में बहुत ज्यादा था. हालांकि कुछ दिन बाद बाद ही फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने आठ दिन में 2 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

  • कंगुवा ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई की
  • कंगुवा ने दूसरे दिन 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की
  • कंगुवा ने तीसरे दिन 9.85 करोड़ रुपये की कमाई की
  • कंगुवा ने चौथे दिन 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की
  • कंगुवा ने पांचवें दिन 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की
  • कंगुवा ने छठा दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की
  • कंगुवा ने सातवें दिन 2.40 करोड़ रुपये की कमाई की
  • कंगुवा ने आठवें दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की

फिल्म ने 8 दिन में 64.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

द साबरमती रिपोर्ट ने अबतक कितनी कमाई कर ली

  • द साबरमती रिपोर्ट ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
  • द साबरमती रिपोर्ट ने दूसरे दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की
  • द साबरमती रिपोर्ट ने तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की
  • द साबरमती रिपोर्ट ने चौथे दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
  • द साबरमती रिपोर्ट ने पांचवें दिन 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की
  • द साबरमती रिपोर्ट ने छठा दिन 1.55 करोड़ रुपये की कमाई की
  • द साबरमती रिपोर्ट ने सातवें दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की

टोटल कमाई- 11.45 करोड़ रुपये

Also Read- Box Office Report: कंगुवा या द साबरमती रिपोर्ट, बॉक्स ऑफिस पर कौन हुआ हिट? जानें किस दिन हुई कितनी कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >