Box Office Report: ‘जाट’ ने पहले ही दिन रिलीज हुई इस फिल्म को पछाड़ा, बाकी की कसर ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पूरी कर दी

Box Office Report: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ग्राउंड जीरो ने पहले दिन कितनी कमाई की, इसका आंकड़ा सामने आ चुका है. फिल्म को जाट और केसरी चैप्टर 2 ने कड़ी टक्कर दी. गाउंड जीरो के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

Box Office Report: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ग्राउंड जीरो ने 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म में इमरान ने वास्तविक जीवन के बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल प्ले किया हैं. टाइगर 3 के बाद इमरान ने इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की है, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन हो चुके हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

गाउंड जीरो का पहले दिन का कलेक्शन

इमरान हाशमी की फिल्म को सनी देओल की जाट से कड़ी टक्कर मिली. जाट ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन गाउंड जीरो ने पहले ही दिन बहुत कम कमाई की. उम्मीद है कि वीकेंड पर मूवी की कमाई में सुधार देखने को मिलेगा. Sacnilk के मुताबिक, पहले दिन मूवी ने महज 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म में साईं ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी भी नजर आए हैं और ये फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की ओर से निर्मित है.

गाउंड जीरो को इन दो फिल्मों ने दी कड़ी टक्कर

गाउंड जीरो को जाट के साथ-साथ अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 से कड़ा मुकाबला मिल रहा है. अक्षय की मूवी ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और अबतक मूवी ने 50.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जबकि जाट ने अबतक 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

फिल्म के डायरेक्टर ने कही ये बात

फिल्म के डायरेक्टर तेजस विजय देओस्कर ने कश्मीर के बारामुला में गाउंड जीरो की शूटिंग को लेकर इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, “हमने अपनी फिल्म का आखिरी हिस्सा कश्मीर के बारामुला में शूट किया. वहां पहले कभी किसी फिल्म की शूटिंग नहीं हुई थी. स्थानीय लोगों ने भी हमें यही बताया कि बारामुला में यह पहली बार है जब किसी फिल्म की शूटिंग हुई है. बारामुला बॉर्डर के काफी करीब है और पहले यह इलाका अस्थिर माना जाता था. लेकिन जब हम वहां पहुंचे तो वो जगह बिल्कुल अलग दिख रही थी जैसे इसे किसी ने छू नहीं था. वहां का माहौल 70 और 80 के दशक के पुराने कश्मीर जैसा महसूस हुआ.”

यहां पढ़ें-  Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >