Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, इस फिल्म ने जाट को कर दिया क्लीन बोल्ड, जानें कलेक्शन

Box Office Report: सनी देओल की ‘जाट’ और अजीत कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं. सातवें दिन किस मूवी ने किसे कड़ी टक्कर दी है, यहां जानिए. दोनों फिल्में 10 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Box Office Report: सनी देओल की ‘जाट’ और अजीत कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’ एक ही दिन 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और सोशल मीडिया पर भी इनका क्रेज बराबर बना हुआ है. करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी जाट ने सिर्फ 7 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है. वहीं दूसरी ओर अजीत कुमार की फिल्म ने 7 दिन में 113.30 करोड़ रुपये की कमाई करके रफ्तार में बढ़त बन��� ली है. 7वें दिन की कमाई को देखें तो बॉक्स ऑफिस की बाजी किसने मारी, चलिए जानते हैं.

गुड बैड अग्ली ने सातवें दिन कितनी कमाई की

अजित कुमार और तृष्णा कृष्णन की फिल्म गुड बैड अग्ली ने अपने रिलीज के बाद से ही जमकर कमाई कर रही है. जाट ने ओपनिंग डे पर 9 करोड़ रुपये की कमाई की थी. जबकि गुड बैड अग्ली ने 29.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था. फिल्म ने पूरे हफ्ते उतार-चढ़ाव देखे और अब तक इसने 113 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म जल्दी ही 150 करोड़ के आकंड़े को छू लेगी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन मूवी ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की. चलिए आपको फिल्म के डे वाइज कलेक्शन के बारे में बताते हैं-

  • Good Bad Ugly Box Office Day 1- 29.25
  • Good Bad Ugly Box Office Day 2- 15 Crore
  • Good Bad Ugly Box Office Day 3- 19.75 Crore
  • Good Bad Ugly Box Office Day 4- 22.3 Crore
  • Good Bad Ugly Box Office Day 5- 15 Crore
  • Good Bad Ugly Box Office Day 6- 7 Crore
  • Good Bad Ugly Box Office Day 7- 5 Crore

टोटल कलेक्शन- 113.30 करोड़ रुपये

फिल्म गुड बैड अग्ली से पीछे है जाट

सनी देओल की फिल्म जाट की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कम हो गई है. गोपीचंद मलीनेनी निर्देशित मूवी ने सात दिन में करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सनी की फिल्म गुड बैड अग्ली की कमाई से काफी पीछे है. अजीत कुमार की फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन जाट ने अभी सिर्फ 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. मूवी ने टोटल कमाई 57.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >