Box Office Report: मंडे टेस्ट में फेल हुई इमरजेंसी, लाखों में सिमटी कमाई, जानें 11 दिनों का कलेक्शन

Box Office Report: कंगना रनौत की इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर सुस्त हो गई है. फिल्म की कमाई लाखों में आ गई है. आइये जानते हैं 11वें दिन इसने कितनी कमाई की.

Box Office Report: कंगना रनौत की ओर से निर्देशित इमरजेंसी 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि दर्शकों को राजनीतिक ड्रामा कुछ खास पसंद नहीं आया, इसलिए थियेटर्स में न के बराबर लोग दिखे. हालांकि 26 जनवरी की छुट्टी के दौरान इमरजेंसी की बॉक्स ऑफिस कमाई में बढ़ोतरी देखी गई. हालांकि ग्यारहवें दिन यानी 27 जनवरी को यह धड़ाम से गिर गई.

इमरजेंसी ने बॉक्स ऑफिस पर 11 वें दिन की इतनी कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, इमरजेंसी, जो कथित तौर पर लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी, ने सोमवार को 20 लाख रुपये की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 16.90 करोड़ हो गया. 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ की शानदार कलेक्शन किया था.

इमरजेंसी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Emergency Box Office Collection Day 1: 2.5 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 2: 3.6 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 3: 4.25 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 4: 1.05 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 5: 1 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 6: 1 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 7: 0.9 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 8: 0.4 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 9: 0.85 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 10: 1.15 करोड़ रुपये
  • Emergency Box Office Collection Day 11: 0.20 करोड़ रुपये

Emergency Box Office Collection: 16.90 करोड़ रुपये

वर्ल्डवाइड इमरजेंसी ने कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार, 11वें दिन तक, राजनीतिक ड्रामा ने दुनिया भर में 21.5 करोड़ रुपये कमाए. 1975 में स्थापित, कंगना रनौत की इमरजेंसी की कहानी महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन से चिह्नित अवधि की एक झलक पेश करती है. फिल्म को जी स्टूडियोज और मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसमें मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक अहम भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें- emergency movie review :कमजोर पटकथा और निर्देशन ने कंगना के दमदार अभिनय को भी बनाया कमजोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >