Box Office Report: क्रेजी रिलीज के 8 दिनों बाद फ्लॉप हुई या हिट, अब तक कमा लिए इतने करोड़

Box Office Report: सोहम शाह की फिल्म क्रेजी को बाई वन गेट वन ऑफर का फायदा मिल रहा है. फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हुई थी और इसने अबतक 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया.

Box Office Report: फिल्म क्रेजी 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म एक थ्रिलर है, जिसमें सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. ओपनिंग डे पर फिल्म ने करीब 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी कमाई हर दिन के साथ कम होती गई. हालांकि शानदार वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से फिल्म को फायदा मिल रहा है और इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आठवें दिन तक मूवी ने 6 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया.

जानें क्रेजी ने अबतक कितने करोड़ कमा लिए

बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म छावा के साथ सोहम शाह की क्रेजी प्रतिस्पर्धा कर रही है. छावा ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. गिरीश कोहली की ओर से लिखित और निर्देशित क्रेजी में सोहम के अलावा मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद हैं. सैक्नलिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आठवें दिन मूवी ने 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. चलिए आपको डे वाइज कलेक्शन बताते हैं-

  • क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 1 करोड़ रुपये
  • क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 1. 35 करोड़ रुपये
  • क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 1.4 करोड़ रुपये
  • क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 0.75 करोड़ रुपये
  • क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 0.7 करोड़ रुपये
  • क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 0.75 करोड़ रुपये
  • क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 0.65 करोड़ रुपये
  • क्रेजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 0.85 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 7.45 करोड़ रुपये

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

क्रेजी पर मिल रहा ये ऑफर

फिल्म क्रेजी का बुक माय शो पर एक खरीदो एक पाओ ऑफर दे रहा है. फिल्म की कहानी डॉ. अभिमन्यु सूद के आस-पास घूमती है, जो अपनी किजनैप हुई बेटी को बचाने की कोशिश करता है. इस दौरान उसके रास्ते में कई सारी मुश्किलें आती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >