Box Office Report: सनी देओल की ‘जाट’ को इस साउथ की मूवी ने दी करारी शिकस्त, जानिए दोनों का कलेक्शन

Box Office Report: अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली सनी देओल की फिल्म जाट से काफी आगे निकल गई है. जाट कमाई के मामले में गुड बैड अग्ली से काफी पीछे है. चलिए आपको 16वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Box Office Report: सनी देओल की एक्शन फिल्म जाट और अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली का बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा है, आपको बताते हैं. दोनों फिल्में एक ही 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जाट को जहां दर्शकों को खूब सारा प्यार मिला, तो दूसरी तरफ अजीत की मूवी को भी दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पांस दिया. हालांकि जाट को गुड बैड अग्ली ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. तमिल फिल्म ने अबतक भारत में 150 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. जाट का कलेक्शन सिर्फ 80 करोड़ रुपये ही है. चलिए दोनों मूवीज का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आपको देते हैं.

गुड बैड अग्ली का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

आदिक रविचंद्रन की ओर से निर्देशित गुड बैड अग्ली को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार, अजीत कुमार की फिल्म ने 16वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस तमिल फिल्म का बजट 270-300 करोड़ रुपये है. फिल्म में अजीत के साथ-साथ अर्जुन दास, प्रिया प्रकाश वारियर, तृष्णा कृष्णन हैं.

  • Good Bad Ugly Box Office 1st Week: 119.15 करोड़
  • Good Bad Ugly Box Office Day 9: 5.75 करोड़
  • Good Bad Ugly Box Office Day 10: 6 करोड़
  • Good Bad Ugly Box Office Day 11: 6.8 करोड़
  • Good Bad Ugly Box Office Day 12: 2.45 करोड़
  • Good Bad Ugly Box Office Day 13: 2.25 करोड़
  • Good Bad Ugly Box Office Day 14: 2.05 करोड़
  • Good Bad Ugly Box Office Day 15: 1.45 करोड़
  • Good Bad Ugly Box Office Day 16: 1.25 करोड़

Good Bad Ugly की कुल कमाई- 147.15 करोड़ रुपये

सनी देओल की फिल्म जाट का क्या है बॉक्स ऑफिस पर हाल

सनी देओल, रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म जाट ने 16वें दिन 0.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई अब घटती जा रही है और इसने सिर्फ अबतक 81.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अजीत कुमार की मूवी गुड बैड अग्ली से कलेक्शन के मामले में पीछे है.

यहां पढ़ें-  Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >