Box Office Report: वर्ल्डवाइड अजय देवगन की रेड 2 फ्लॉप या हिट, जाट, सिकंदर को किया पीछे, टोटल कलेक्शन ने चौंकाया

Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को बटोरने में कामयाब रही. इसने भारत में अब तक 120 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ कमाई के मामले में स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, जाट और सिकंदर को पीछे छोड़ दिया. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन कितना रहा.

Box Office Report: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख स्टारर रेड 2, 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था. यही वजह है कि दूसरे हफ्ते में आने के बाद भी एक्शन थ्रिलर जबरदस्त कमाई कर रही है. थियेटर्स में मूवी को देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं. रेड 2 में रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, अमित सियाल, बृजेंद्र काला, यशपाल शर्मा और गोविंद नामदेव जैसे सहायक कलाकार भी हैं. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने अब तक कितनी कमाई की और कौन सी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ा.

वर्ल्डवाइड अजय देवगन की रेड 2 ने कमाए इतने करोड़

अजय देवगन की रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में अब तक 120 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी का कलेक्शन 162.75 करोड़ हो गया है. रविवार, 11 मई 2025 को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 30.16 प्रतिशत थी. इसने स्काई फोर्स को पीछे छोड़ दिया है, जिसका वर्ल्डवाइड आंकड़ा 149 करोड़ रुपये हैं. वहीं इसने जाट के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसने 117 करोड़ कमाए. केसरी चैप्टर 2 ने भी अब तक 131.25 करोड़ कमाए हैं. विक्की कौशल की छावा 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी और भारतीय फिल्म बनी हुई है, क्योंकि इसने भारत में 601 करोड़ रुपये की कमाई की और दुनियाभर में 808 करोड़ रुपये की कमाई की. अजय देवगन अभिनीत रेड 2 ने अब भारत में अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और सलमान खान की सिकंदर की घरेलू कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

रेड 2 के बारे में

रेड 2 की बात करें तो, फिल्म वास्तविक जीवन के आयकर छापों से प्रेरित है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आयकर विभाग के अधिकारी खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर भ्रष्ट नेता के यहां रेड मारते हैं. इसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहले भाग का भी निर्देशन किया था. दो क्राइम थ्रिलर के अलावा, राजकुमार ने चार अन्य फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें आमिर (2008), नो वन किल्ड जेसिका (2011), घनचक्कर (2013) और इंडियाज मोस्ट वांटेड (2019) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद ये एक्ट्रेस बनेंगी नई पूकी, अभीरा के जाते ही अरमान की लाइफ में आएगी नई लेडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >