Border 2 के टीजर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, डायलॉग बोलते वक्त हुए बेहद इमोशनल

Border 2 के टीजर लॉन्च पर पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सनी देओल दिखे. यहां वह फिल्म से अपना मशहूर डायलॉग बोलते हुए बेहद इमोशन हो गए. देखें वीडियो.

Border 2: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी मच अवेटेड वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर पेश किया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित बॉर्डर 2 को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

इस बीच, फिल्म से जुड़ा एक इमोशनल पल उस वक्त देखने को मिला जब एक्टर सनी देओल अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए. मंच पर डायलॉग बोलते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यहां देखें सनी देओल का वीडियो-

लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ का मशहूर डायलॉग कहा

विजय दिवस के मौके पर मुंबई में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट में बॉर्डर 2 का मच अवेटेड टीजर लॉन्च किया गया. इस इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी सहित फिल्म की मुख्य कास्ट मौजूद थी. इस बीच वहां मौजूद ऑडियंस से बात करते हुए सनी देओल ने फिल्म का मशहूर डायलॉग कहा, “आवाज कहां तक जानी चाहिए?”

इसपर दर्शकों ने पूरी एनर्जी से जवाब दिया, ‘लाहौर तक’. हालांकि, डायलॉग बोलते वक्त उनकी आंखें नम हो गईं और वे अपने आंसू रोकने की कोशिश करते नजर आए, जिससे पूरा माहौल बेहद इमोशनल हो गया.

धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल का पहला पब्लिक अपीयरेंस

बता दें कि अपने पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी. धर्मेंद्र नवंबर की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में भर्ती हुए थे और बाद में उन्हें घर लाया गया था. 24 नवंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली और परिवार की मौजूदगी में पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच ‘गदर 2’ एक्ट्रेस ने की अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ, बोलीं- तुम्हारी सफलता पर गर्व है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >