Border 2 Box Office Collection: 200 करोड़ क्लब के बाद भी नहीं थमी ‘बॉर्डर 2’, जानें दूसरे मंगलवार शाम 4 बजे तक कमाई

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है. वीकडेज में कलेक्शन घटने के बावजूद फिल्म करोड़ों में कारोबार कर रही है. 12वें दिन दोपहर तक की कमाई, ऑक्यूपेंसी और कुल कलेक्शन से जुड़े सभी अपडेट यहां पढ़ें.

Border 2 Box Office Collection: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूती के साथ टिकी हुई है. 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म अब अपने दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और वीकडेज में कलेक्शन कम होने के बावजूद करोड़ों की कमाई कर रही है. देशभक्ति के जज़्बे और दमदार स्टारकास्ट ने फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन दिलाया है.

रिलीज से पहले ही ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त बज़ था, जिसका असर इसके ओपनिंग कलेक्शन पर साफ दिखा. गणतंत्र दिवस की छुट्टियों का फिल्म को बड़ा फायदा मिला और पहले हफ्ते में ही इसने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म की रफ्तार बनी रही, हालांकि सोमवार से कलेक्शन में स्वाभाविक गिरावट देखने को मिली.

11 दिनों में कहां पहुंची ‘बॉर्डर 2’ की कमाई?

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में लगभग 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
इसके बाद:

  • 8वें दिन: 10.75 करोड़
  • 9वें दिन (दूसरा शनिवार): 17.75 करोड़
  • 10वें दिन (दूसरा रविवार): 22.50 करोड़
  • 11वें दिन: 5.75 करोड़

इन आंकड़ों के साथ फिल्म की कुल कमाई करीब 281 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

12वें दिन की LIVE कमाई

रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक फिल्म लगभग 2 करोड़ रुपये कमा चुकी थी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात के शो के बाद इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फाइनल आंकड़े देर रात तक सामने आएंगे.

ऑक्यूपेंसी में दिखी हल्की बढ़त

3 फरवरी 2026 को सुबह के शोज में ‘बॉर्डर 2’ की हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 6.24 प्रतिशत दर्ज की गई. दिलचस्प बात यह है कि दूसरे सोमवार के मुकाबले मंगलवार को मॉर्निंग शोज में हल्की तेजी देखने को मिली है, जो फिल्म के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.

स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की ताकत

1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. मजबूत कहानी और देशभक्ति का भाव फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है.

यह भी पढ़ें: Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति ने दिया धोखा? रिश्ते में आया तूफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >