Border 2 Box Office Day 1 Prediction: क्या सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ करेगी 30 करोड़ की ओपनिंग? एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा

Border 2: अनुराग सिंह निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ ओपनिंग डे पर कितनी करोड़ की कमाई कर सकती है, इसपर ट्रेड एक्सपर्ट की राय आ गई है. फिल्म आज 23 जनवरी को रिलीज हो गई है. आइए आपको बताते हैं कि सनी देओल की फिल्म पहले दिन अपने खाते में कितने करोड़ बटोरती है.

Border 2: सनी देओल फिर से बड़े पर्दे पर लौट आए है. सनी की लेटेस्ट फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. रिलीज के साथ ही मूवी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स एक्स पर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में करीब 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. आइए आपको बताते हैं कि ट्रेड एक्सपर्ट फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर क्या बोल रहे.

ओपनिंग डे पर बॉर्डर 2 कितने करोड़ रुपेय का करेगी कलेक्शन?

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर गिरीश जौहर ने आईडीवा से बात करते हुए कहा, बॉर्डर 2 को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. अच्छी बात यह है कि एडवांस बुकिंग हो रही है और यह सिर्फ बड़े शहरों या मेट्रो शहरों में ही नहीं बल्कि टियर 2 शहरों में भी हो रही है इसलिए दर्शकों के जुड़ाव के मामले में फिल्म का दायरा बढ़ रहा है. शुक्रवार को छुट्टी नहीं है, लेकिन मुझे बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की उम्मीद है, यह मानते हुए कि रिपोर्ट्स अच्छी और मजबूत होंगी, जैसा कि दर्शकों की उम्मीदें हैं. लंबे वीकेंड को देखते हुए यह बॉक्स ऑफिस पर लंबा चल सकती है और यह 2026 की पहली बड़ी सफलता हो सकती है. अगर फिल्म 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग करती है तो मुझे खुशी होगी और यह 30 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है या उससे आगे भी जा सकती है. लेकिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा कुछ भी एक अच्छी शुरुआत होगी.”

सनी देओल ने किया ये वीडियो पोस्ट

बॉर्डर 2‘ के रिलीज होते ही सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आज बॉर्डर2 डे!!! कोई चिंता नहीं, कोई स्ट्रेस नहीं. आराम करें, रिलैक्स करें और सब मिलकर बॉर्डर 2 का मजा लें.”

यह भी पढ़ेंBorder 2 X Review: सनी देओल को बड़े स्क्रीन पर दहाड़ते देख जोश से भरे दर्शक, ‘बॉर्डर 2’ देखने के बाद यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >