Border 2: 24वें दिन भी करोड़ों में कमाई कर गई ‘बॉर्डर 2’, जानें नेट कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 24: सनी देओल और वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी है. फिल्म अभी भी करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. आइए आपको बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.

Border 2 Box Office Collection Day 24: भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों 23 जनवरी को रिलीज हुई थी. सनी देओल और वरुण धवन की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा असर डाला है कि फिल्म अब 350 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है. फिल्म के 24वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

चौथे हफ्ते में भी कायम है रफ्तार

रिलीज के चौथे हफ्ते में आम तौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बैलेंस बनाए रखा है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 24वें दिन यानी चौथे रविवार को फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. शनिवार की कमाई 1.9 करोड़ रुपये रही थी, जिसके मुकाबले रविवार को थोड़ी कम कमाई हुई. टोटल कमाई फिल्म ने 321.85 करोड़ रुपये का कर लिया.

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता- 70.15 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता- 23.35 करोड़ रुपये
डे 22- 0.80 करोड़ रुपये
डे 23 -1.90 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 320.45 करोड़ रुपये

350 करोड़ क्लब की ओर बढ़ते कदम

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब 350 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है. अभी जो फिल्म की रफ्तार है उसको देखते हुए ट्रेड जानकारों का मानना है कि यह आंकड़ा जल्द ही पार हो सकता है. वहीं, सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म की कमाई मजबूत रही है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन 477 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है और अब फिल्म 500 करोड़ रुपये के बड़े पड़ाव से बस कुछ कदम दूर है.

फिल्म के स्टारकास्ट

फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और जेपी फिल्मस ने किया है. स्टारकास्ट में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंBorder 2: 23 दिन बाद भी बॉर्डर 2 का जोश हाई, फिर मारी बाजी, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर पर जल्द आ रहा ये वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >