Border 2: अरिजीत सिंह और बॉर्डर 2 को लेकर उठा विवाद, क्या ये गाना दबाव में गवाया गया? भूषण कुमार ने बताई पूरी सच्चाई

Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गई थी कि अरिजीत सिंह को इसे गाने के लिए दबाव बनाया गया. निर्माता भूषण कुमार ने इस दावे को खारिज किया. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने इस पर क्या कहा.

Border 2: फिल्म बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ आपने सुना होगा, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस सॉन्ग को लेकर बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी. दावा किया जा रहा था कि इस गाने को सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी मर्जी के खिलाफ गाया है. इन अटकलों को तब और हवा मिली जब हाल ही में अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की. इसी बीच बॉर्डर 2 का यह गाना सामने आने के बाद लोगों ने दोनों बातों को आपस में जोड़ना शुरू कर दिया. अब इसपर निर्माता भूषण कुमार ने रिएक्ट किया.

निर्माता भूषण कुमार ने दावों को बताया बकवास

इन अफवाहों पर फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्लीज अरिजीत को फोन करके पूछिए, यह सब बकवास है.”

जानें ‘घर कब आओगे’ सॉन्ग के बारे में

‘घर कब आओगे’ फिल्म बॉर्डर 2 का खास गाना है, जिसमें फिल्म के चारों मुख्य कलाकार-सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी एक साथ नजर आते हैं. यह गीत फिल्म बॉर्डर के मशहूर गाने ‘संदेशे आते हैं’ का नया वर्जन है, जिसे मेकर्स ने नए अंदाज में पेश किया है. इस गाने को मिथुन ने नए तरीके से तैयार किया है. इसके अलावा इसके बोलों में मनोज मुंतशिर की पंक्तियां जोड़ी गई हैं. सॉन्ग को सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने मिलकर अपनी आवाज. फिलहाल बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में लगी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म ने छह दिन में 213 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

बॉर्डर 2 की कमाई (डे वाइज)

डेकलेक्शन
Border 2 Collection Day 130 करोड़ रुपये
Border 2 Collection Day 236.7 करोड़ रुपये
Border 2 Collection Day 354.5 करोड़ रुपये
Border 2 Collection Day 459 करोड़ रुपये
Border 2 Collection Day 513 करोड़ रुपये
Total Collection213 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Border 2 Collection Day 6: कमाई में हल्की गिरावट के बावजूद सनी देओल की फिल्म का तूफान, 230 करोड़ के पार, शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड टूटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >