Border 2: सनी देओल की फिल्म से अहान शेट्टी का लुक रिवील, सुनील शेट्टी की दिखे कार्बन कॉपी

Border 2: बॉर्डर 2 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी में सनी देओल, वरुण धवण और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स की टोली है. अब अहान शेट्टी ने वॉर ड्रामा से अपना लुक रिवील कर दिया है. इसमें वह अपने पापा सुनील शेट्टी की कॉर्बन कॉपी लग रहे हैं.

Border 2: बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी बॉर्डर 2 में अपने पिता सुनील शेट्टी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. साल 1997 की ब्लॉकबस्टर के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त, अभिनेता ने फाइनली अपना लुक रिवील कर दिया है. साथ ही तुलना के तौर पर अपने पिता सुनील शेट्टी की भी तसवीर शेयर की.

बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी ने अपना लुक फाइनली किया रिवील

उन्होंने एक ग्रिड इमेज शेयर की, जिसमें वह एक सैनिक की वर्दी पहने हुए हैं और सुनील कैप्टन भैरों सिंह के रूप में हैं. इसके कैप्शन में लिखा था, “हर बेटा कहीं ना कहीं अपना बाप जैसा बनना चाहता है. बॉर्डर 2, 23 जनवरी, 2026.” अहान के लुक को देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”एकदम आप अन्ना जैसे लग रहे हैं… ऑल द बेस्ट.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”देश के लिए जज्बा आंखों में, योद्धा की झलक! अहान शेट्टी लड़ाई के लिए तैयार हैं! #बॉर्डर2 #रियल हीरो लुक.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”500 करोड़ के पार जाएगी बॉर्डर 2… जबरदस्त फिल्म बनने वाली है.”

बॉर्डर 2 के बारे में

1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित बॉर्डर में सुनील शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह की भूमिका निभाई थी, जो युद्ध के मैदान में शहीद हो गए थे. मूल फिल्म की रिलीज के लगभग तीन दशक बाद, जेपी दत्ता की ओर से निर्देशित इस सीक्वल को वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ मुख्य भूमिकाओं में फिर से बनाया जा रहा है. मूल फिल्म से सनी देओल को एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए बरकरार रखा गया है.

बॉर्डर 2 में शामिल होने पर क्या बोले थे अहान शेट्टी

इससे पहले बॉर्डर 2 में अपनी भूमिका की घोषणा करते हुए, अहान शेट्टी ने मूल फिल्म की विरासत का जश्न मनाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया. उन्होंने लिखा, “बॉर्डर एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह एक विरासत है, एक भावना है और एक सपना सच हुआ है. जीवन कैसे काम करता है, यह विडंबना है. ‘बॉर्डर’ के साथ मेरी यात्रा 29 साल पहले शुरू हुई थी, जब मेरी मां गर्भवती होने के दौरान सेट पर पिताजी से मिलने आई थीं. मैं ओपी दत्ता की शानदार कहानियां सुनते हुए, जेपी अंकल का हाथ थामे और निधि दत्ता के साथ बैठकर बड़ा हुआ हूं. बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना एक बड़ा सम्मान है.”

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala की मौत के तुरंत बाद क्यों पराग त्यागी कुत्ते को घुमाने ले गए थे बाहर, करीबी दोस्त बोले- एक समय में डर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >