Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड सितारों ने घर में किया बप्पा का स्वागत, देखें खास तस्वीरें

1 / 7
Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड सितारों ने घर में किया बप्पा का स्वागत, देखें खास तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

अनन्या पांडे, शरवरी गणेश और जेनेलिया डिसूजा, फोटो - इंस्टाग्राम

इस साल गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड सितारों ने अपने-अपने घरों में बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया. सितारों ने अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशी मनाई और खास पल फैंस के साथ शेयर किए.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

अनन्या पांडे गणेश चतुर्थी, फोटो - इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे ने परिवार के साथ किया बप्पा का स्वागत

अनन्या पांडे ने भी घर में गणपति का स्वागत किया. वह अपने माता-पिता चंकी पांडे और भावना पांडे के साथ बप्पा के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आईं.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

शर्वरी गणेश चतुर्थी, फोटो - इंस्टाग्राम

शरवरी ने पुश्तैनी घर में मनाया त्योहार

शरवरी ने महाराष्ट्र के मोरगांव स्थित अपने पुश्तैनी घर में गणेश चतुर्थी मनाई. उन्होंने परिवार के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं और घर लौटने को प्यार और सकारात्मकता से जुड़ा बताया.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सुनील शेट्टी गणेश चतुर्थी, फोटो - इंस्टाग्राम

सुनील शेट्टी ने भी शेयर की बप्पा की झलक

सुनील शेट्टी ने गणेश चतुर्थी पर बप्पा के स्वागत की तस्वीर शेयर की. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बप्पा के आने से माहौल और भी खुशनुमा हो जाता है और सभी को प्यार, हंसी-खुशी और साथ से भरे त्योहार की शुभकामनाएं दीं.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

रितेश देशमुख गणेश चतुर्थी, फोटो - इंस्टाग्राम

रितेश-जेनेलिया ने बेटों संग किया गणपति का स्वागत

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख ने अपने दोनों बेटों के साथ भगवान गणेश की तस्वीर शेयर की. परिवार ने साथ मिलकर बप्पा का स्वागत किया.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

तुषार कपूर गणेश चतुर्थी,फोटो - इंस्टाग्राम

तुषार कपूर ने भी दिखाई गणेश चतुर्थी की झलक

तुषार कपूर ने भी गणेश चतुर्थी के मौके पर अपनी तस्वीर शेयर की और बप्पा के स्वागत के साथ सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

सैफ अली खान गणेश चतुर्थी, फोटो - इंस्टाग्राम

करीना कपूर के बेटे ने बनाई गणपति की मूर्ति

करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी पर घर की खास झलक शेयर की. उन्होंने बेटे जेह यानी जहांगीर द्वारा बनाई गई मिट्टी की गणपति मूर्ति की तस्वीर पोस्ट की. दूसरी तस्वीर में सैफ अली खान मूर्ति को अंतिम रूप देते नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >