Chhaava Trailer: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बॉलीवुड सेलेब्स से बटोरी खूब तारीफ, एक ने कहा- मेगा ब्लॉकबस्टर…

Chaava Trailer: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अब इस ट्रेलर को देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

Chaava Trailer: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर फाइनली सामने आ गया है. ट्रेलर में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज और रश्मिका महारानी येसूबाई भोसले के किरदार में नजर आ रही हैं. अब यह ट्रेलर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स से भी जमकर तारीफें बटोर रहा है. साथ ही ट्रेलर में एक्टर्स के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इनके रिएक्शन.

रिएक्शन जानने से पहले यहां देखें ट्रेलर-

‘छावा’ के ट्रेलर पर सेलेब्स का रिएक्शन

छावा के ट्रेलर पर बॉलीवुड सेलेब्स खूब प्यार लुटा रहे हैं. कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “बड़े पैमाने पर मेगा ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है… रोंगटे! लक्ष्मण उतेकर सर !! क्या बात है !! सभी कास्ट को टैग करते हुए कृति ने लिखा सबसे अच्छा लग रहा है. रश्मिका का मराठी अवतार पसंद आया. रॉयल और बिल्कुल आश्चर्यजनक. पूरी टीम को शुभकामनाएं.” वहीं, अर्जुन कपूर, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट ने भी फिल्म के ट्रेलर की बहुत तारीफ की.

अर्जुन-आलिया भट्ट ने बांधे तारीफों के पुल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी एप सोशल मीडिया अकाउंट पर छावा के ट्रेलर को शेयर किया और लिखा, “यह शक्तिशाली कहानी और लुभावने दृश्यों के साथ एक भव्य ऐतिहासिक तमाशा का वादा करता है. 14 फरवरी को सिनेमाघरों में छावा को मिस न करें मैडॉकफिल्म्स और अरहमान.” वहीं, आलिया भट्ट ने लिखा, ‘ट्रेलर बिल्कुल शानदार है. हर तरफ रोंगटे खड़े हो गए. शुभकामनाएं.’

‘छावा’ की रिलीज डेट

विक्की कौशल और रश्मिका मंदना की ‘छावा’ एक ऐतिहासिक-ड्रामा फिल्म है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर केंद्रित है. इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे. तो वहीं, रश्मिका फिल्म में संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई भोसले का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार भी शामिल हैं. यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Mahakumbh 2025: गले में रुद्राक्ष-भगवा रंग पहन ममता कुलकर्णी पहुंची महाकुंभ, बनेंगी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर, जानें नया नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >