बॉबी देओल की आने वाली फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को रिलीज होने वाली है. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में मनीषा कोइराला से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘गुप्त’ की शूटिंग के दौरान एक सीन करते समय उन्हें काफी परेशानी हुई थी. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.
मनीषा कोइराला के साथ सीन करने से क्यों किया इनकार?
‘आप की अदालत’ में बॉबी देओल ने हंसते हुए बताया, “ठंड का मौसम था और मनीषा बड़े मजे से चना जोर गरम खा रही थी. उसी दौरान हमें एक सीन शूट करना था, जिसमें उन्हें मेरे चेहरे के पास आना था, लेकिन उनके मुंह से प्याज की इतनी तेज खुशबू आ रही थी कि मैं ठीक से एक्सप्रेशन ही नहीं दे पा रहा था.” उन्होंने आगे बताया, “मजाक में मैंने बदला लेने की सोची. बाद में एक कॉलेज वाला सीन था, जिसमें उसका भाई या कोई और मुझे पीटने आता है. इसमें एक नया एक्टर मेरे साथ शूट कर रहा था. मैंने उसे कहा कि एक्टिंग बेहतर करने के लिए प्याज खाओ. मैंने उसे काफी प्याज खिला दी. लेकिन जब उसने सीन किया तो मनीषा पर उसका कोई असर नहीं पड़ा. उस उम्र में हम ऐसी बचकानी हरकतें कर लेते थे.”
जल्द रिलीज होगी बॉबी देओल की नई फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही फिल्म ‘बंदर’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में वह समीर मेहरा नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो रॉकस्टार बनने का सपना देखता है, लेकिन उस पर यौन शोषण का आरोप लग जाता है. यह फिल्म पहली बार बॉबी और निर्देशक अनुराग कश्यप को साथ लेकर आ रही है. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है. ‘बंदर’ 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? एक्सपर्ट्स ने बताया ओपनिंग कलेक्शन
