Bobby Deol Birthday: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के सेलेब्स के साथ-साथ फैंस की ओर से भी ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं. जन्मदिन के दिन बॉबी देओल के मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली. अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए फैंस सुबह से ही उनके घर के बाहर जुट गए थे.
फैंस से मिले बॉबी देओल, खिंचवाई तस्वीरें
जन्मदिन पर बॉबी देओल ने फैंस को निराश नहीं किया. वह खुद घर के बाहर आए और फैंस से मुलाकात की। इस दौरान बॉबी ने सभी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका प्यार स्वीकार किया. बॉबी देओल इस मौके पर कैजुअल कॉटसेट में नजर आए। वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह फैंस को गले लगाते हैं और मुस्कुराते हुए उनके साथ पोज देते हैं.
फैंस लेकर पहुंचे गिफ्ट्स
कई फैंस बॉबी देओल के लिए खास गिफ्ट्स भी लेकर पहुंचे थे. बॉबी ने सभी से प्यार से गिफ्ट्स स्वीकार किए और उनका धन्यवाद किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि बॉबी अपने फैंस के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. फैंस भी अपने चहेते स्टार के साथ तस्वीरें खिंचवाकर बेहद उत्साहित दिखे.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
बॉबी देओल के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस से मिलने के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन वीडियोज में बॉबी देओल का सादा और विनम्र अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फैंस उनकी सादगी और अपनापन देखकर लगातार तारीफ कर रहे हैं.
बॉबी देओल के पास हैं कई बड़े प्रोजेक्ट्स
काम की बात करें तो बॉबी देओल इस समय इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में ‘जन नायकन’ और ‘अल्फा’ शामिल हैं. इसके अलावा भी उनके कई प्रोजेक्ट्स या तो पोस्ट-प्रोडक्शन में हैं या फिर शूटिंग के अलग-अलग चरणों में हैं. बॉबी देओल को आखिरी बार आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में देखा गया था, जहां उनके अभिनय को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा.
यह भी पढ़ें: Bobby Deol Birthday Special: 57 साल के हुए बॉबी देओल, देखें उनकी सबसे पसंदीदा 5 फिल्में ओटीटी पर
