Bigg Boss 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बसीर अली ने इस वजह से फरहाना का गद्दा फेंका स्विमिंग पूल में, देखें Video

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है और इस बार घर में पहले ही वीक से हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में फरहाना भट्ट ने घर में दोबारा एंट्री ली. अब लेटेस्ट प्रोमो में उनकी बसीर अली संग फिर से गंदी लड़ाई देखने को मिली. जिसमें कंटेस्टेंट ने फरहाना का गद्दा स्विमिंग पूल में फेंक दिया.

Bigg Boss 19: सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 19 अभी एक हफ्ते पहले ही शुरू हुआ है और दर्शकों को घर में बड़े बड़े झगड़े देखने को मिल रहे हैं. फर्स्ट वीकेंड का वार में कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं हुआ. इधर घरवालों की ओर से एलिमिनेट की गईं फरहाना भट्ट, कुछ दिन सीक्रेट रूम में बिताने के बाद दोबारा एंट्री कर चुकी हैं. उनके आने के बाद, घर में उन्हें कई मुद्दों पर बसीर अली से भिड़ते देखा गया. अब, बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में फिर से एक भयानक झगड़ा देखने को मिल रहा है. जिसमें फरहाना और बसीर एक दूसरे से भिड़ गए. उनकी बहस इतनी बढ़ जाती है कि बसीर उनका गद्दा पूल में फेंक देता है, जबकि गुस्से में फरहाना उस पर तकिए फेंकती हैं.

फरहाना और बसीर के बीच हुई अब तक की सबसे बुरी लड़ाई

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में नीलम को सवाल करते हुए दिखाया गया है “सब लोग अपना मुद्दा रख सकते हैं तो मैं नहीं रख सकती? इस पर फरहाना जवाब देती है, “तुझे बोलने को बोला है बकवास करने को नहीं बोला है. कुनिका जी की चमची.” इसके बाद नीलम टूट जाती हैं और तान्या मित्तल से कहती हैं, “मैं इतनी भी बुरी नहीं हूं यार.” इसी बीच फरहाना और बसीर के बीच लड़ाई बढ़ जाती है. बसीर ने उसके बात करने की स्टाइल को टोका और कहा, “आप ऐसी गंदगी मत कीजिए.” फरहाना ने उस पर पलटवार करते हुए कहा, “तेरे मुंह लगना नहीं है.”

बसीर ने फरहाना का गद्द फेंका स्विमिंग पूल में

इसके बाद बसीर गुस्से में उसके बिस्तर से सामान फेंकते, उसका गद्दा घसीटते हुए स्विमिंग पूल में ले जाते और उसे पटकते हुए दिखाई देते हैं. इससे गुस्साई फरहाना चिल्लाती हैं, “यही तू अपने घर में करता होगा.” फरहाना फिर बसीर पर तकिये फेंकती हैं, जिससे वह भड़क जाता है! वह चिल्लाता है, “तुम मुझ पर चीजें नहीं फेंक सकते!”

बिग बॉस 19 का फर्स्ट वीकेंड का वार

इस बीच, बिग बॉस 19 के पहले वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा. जहां सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में घरवालों की टांग खिंचाई की. साथ ही सबसे अच्छी बात यह थी कि कोई भी घरवाला एलिमिनेट नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड परम सुंदरी ने मचाया तहलका, धड़क 2 के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >