Bigg Boss 18: सलमान खान ही होस्ट करेंगे बिग बॉस 18, स्वैग देख फैंस बोले- भाई का कोई मुकाबला नहीं

सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस सीजन 18 में दिखेंगे. ये कंफर्म हो गया कि सलमान ही शो को होस्ट करेंगे. उनका वीडियो सामने आया है.

Bigg Boss 18: सलमान खान एक बार फिर से रियलिटी शो बिग बॉस को होस्ट करते दिखेंगे. कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि इस सीजन सलमान शो को होस्ट नहीं करेंगे. हालांकि लेटेस्ट वीडियो से साफ हो गया कि भाईजान ही बिग बॉस 18 को होस्ट करेंगे. उनका वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. शूटिंग के दौरान वो काफी स्टाइलिश लुक में नजर आए. ब्लैक सूट-बूट में वो काफी स्मार्ट दिखे. फैंस उनके लेटेस्ट लुक को देखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, भाई का कोई मुकाबला नहीं कर सकता. एक यूजर ने लिखा, दुनिया का सबसे खूबसूरत आदमी. एक यूजर ने लिखा, अब शो देखने में आएगा मजा. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि इस सीजन अनीता हसनंदानी, दीपिका आर्य, सोमी अली, अंजलि आनंद, मीरा देओस्थले, अर्जुन बिजलानी, शोएब इब्राहिम, शाहीर शेख, फैसल शेख, समीरा रेड्डी, सुनील कुमार, धीरज धूपर, चाहत पांडे, रीम शेख घर के अंदर बंद हो सकते हैं. हालांकि मेकर्स ने किसी नाम पर मुहर नहीं लगाई है.

Also Read- Income Tax: शाहरुख खान ने इस साल दिया इतना टैक्स, अमिताभ बच्चन-सलमान को छोड़ा पीछे, देखें टॉप 5 की लिस्ट

Also Read- Stree 2:सरकटा फेम सुनील ने कहा विलेन बनकर सलमान खान को देना चाहता हूं चुनौती..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >