Bigg Boss 18 Highlights: विवियन और करणवीर की बढ़ेंगी मुश्किलें, जब एक नहीं, दो कंटेस्टेंट घरवालों के खिलाफ बनाएंगे मास्टर प्लान

Bigg Boss 18 Highlights: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ आए दिन नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है. इसी के साथ ही गेम को जीतने के लिए घरवाले भी अपने असली रंग दिखाते नजर आएंगे. लेकिन इन सब में दो ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो अन्य घरवालों के खिलाफ मास्टर प्लान बना रहे हैं. आइए बताते हैं इनके नाम.

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घरवालों के असली रंग दिखने शुरू हो गए हैं. सभी कंटेस्टेंट्स खुद को नॉमिनेशन से बचाने और दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए कई दांव चल रहे हैं. इस दौरान जिन दो कंटेस्टेंट का ग्रुप सबसे ज्यादा एक्टिव है, वह है विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का ग्रुप. लेकिन बिग बॉस के घर में कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं, जो पीठ पीछे सबके खिलाफ मास्टर प्लान बना रहे हैं. इसकी झलक हमें बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगी. आइए बताते हैं इन कंटेस्टेंट्स के नाम.

यहां देखें शो का नया प्रोमो-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्रेंड कर रहा है. इस प्रोमो में रजत दलाल और सारा खान एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच रजत सारा को समझाते हुए कहते हैं कि, ‘हम दो हैं, तो हम दो ही हैं. दिग्विजय कभी मेरे से जुड़ेगा तो वो तब देखा जाएगा. अभी फिलहाल हमारे पास कोई नहीं है. हमें यहीं से आगे निकलना है. मैं चौड़े में चलता हूं, आप आराम से चलो.’ रजत दलाल की बातें सुनने के बाद सारा हामी भरते हुए दिखाई देती हैं.

रजत और सारा बनाएंगे मास्टर प्लान

रजत दलाल करणवीर मेहरा की टीम में हैं. अब ऐसे में उनकी ऐसी बातें और सारा का उनकी बातों में हामी भरना इस चीज की ओर इशारा करता है कि, वह दोनों मिलकर करणवीर और विवियन के खिलाफ गेम खेलने की प्लानिंग कर रहे हैं. और साथ ही बाकी घरवालों के खिलाफ भी दांव पेंच लगाएंगे. मालूम हो कि अरफीन खान के एविक्शन के बाद रजत दलाल ने अरफीन से कहा था कि वह उनकी पत्नी सारा के साथ हैं.

ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में रजत और सारा मिलकर घरवालों के खिलाफ कैसे-कैसे दांव लगाकर गेम को जीतने की प्लानिंग करते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 के घर में हुई हिंसा, इस कंटेस्टेंट ने दिग्विजय राठी को दिया धक्का, क्या घर से होगा बेघर

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: विवियन के हाथ में पॉवर आने के बाद, करणवीर को फायदा हुआ या नुकसान, जानें पूरी हाइलाइट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >