Bigg Boss 18 Fact Check: क्या अविनाश संग धक्का-मुक्की में दिग्विजय हुए घायल, जानें वायरल हो रही तस्वीर के पीछे का सच

Bigg Boss 18 Fact Check: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिग्विजय के सिर पर पट्टी बंधी हुई है. ऐसे में फैंस का कहना है कि दिग्विजय को यह चोट अविनाश संग धक्का-मुक्की में लगी है. आइए बताते हैं पूरा सच.

Bigg Boss 18 Fact Check: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दिग्विजय के सिर पर बैंडेज लगी हुई है. अब इस फोटो को यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करते हुए यह दावा कर रहे हैं कि टाइम गॉड के टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा और दिग्विजय के बीच हुई धक्का-मुक्की में दिग्विजय घायल हुए हैं. ऐसे में इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है, आइए बताते हैं.

वायरल हो रही तस्वीर के पीछे का सच जानने से पहले यहां देखें फोटो-

फैंस हुए नाराज

वायरल हो रही तस्वीर में दिग्विजय सिंह के सिर पर चोट देखकर फैंस काफी परेशान और नाराज हैं. वह इस वायरल पोस्ट पर लगातार कमेंट करते हुए बिग बॉस से अविनाश मिश्रा को घर से बेघर करने की मांग कर रहे हैं. साथ ही कुछ यूजर्स यह भी दावा कर रहे हैं कि अविनाश मिश्रा से हाथापाई के दौरान जब दिग्विजय किचन में गिर गए थे, तब उन्होंने उठकर अविनाश को दो-चार थप्पड़ लगाए थे. जिसके बाद अविनाश का पारा चढ़ गया और इसी धक्का-मुक्की में दिग्विजय को चोट लग गई.

वायरल तस्वीर का सच

बिग बॉस 18, 24 घंटे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर लाइव चलता है. ऐसे में आज के लाइव वीडियो में दिग्विजय भी नजर आए. यहां वह सुबह उठने के बाद ‘बिग बॉस 18’ के एंथम सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दिए और उनके सिर पर किसी भी तरह की पट्टी भी नहीं लगी हुई थी. जिसका मतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर फेक है. हालांकि, बीते दिन गुरुवार को शो के एक प्रोमो में दिग्विजय और अविनाश को लड़ते हुए देखा गया था. लेकिन इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं लगी थी.

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: विवियन और करणवीर की बढ़ेंगी मुश्किलें, जब एक नहीं, दो कंटेस्टेंट घरवालों के खिलाफ बनाएंगे मास्टर प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >