Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में लौटकर इस एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट ने मचाई हड़कंप, घरवालों से बदला लेने के लिए कर डाला ये काम

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में हम एलिमिनेटेड कंटेंस्टेंट अविनाश मिश्रा को घर में वापसी करते देख सकते हैं. उनके घर में आते ही बिग बॉस ने उन्हें एक पावर दिया है. जिसमें घर के राशन का कंट्रोल उनके हाथ में है. अब ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि अविनाश घरवालों को राशन देते है या एक नया दांव खेलते हैं.

Bigg Boss 18: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ प्रीमियर के बाद से ही जमकर सुर्खियों में बना हुआ है. आए दिन कंटेस्टेंट की तकरार शो की दिलचस्पी और टीआरपी दोनों को बढ़ाते जा रही है. अभी शो को 2 हफ्ते भी नहीं हुए और घरवाले एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा पिछले हफ्ते एक नहीं, तीन-तीन कंटेस्टेंट्स घर से बाहर हुए थे. जिनमें से एक कंटेस्टेंट की वापसी होने वाली है, हो शो में पहले से भी ज्यादा मिर्च मसाला डालने को तैयार है. बता दें कि एलिमिनेट होने के सिलसिले में पहले गद्यराज शो से बाहर हुए थे, उसके बाद गुणरत्न ने एक केस की वजह से शो से एग्जिट लिया था. इन दोनों के बाद शो से तीसरे कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को शो के प्रोमो में घर से बाहर जाते हुए देखा गया था.

इस एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट की हुई वापसी

बिग बॉस 18 के प्रोमो में हमने देखा था कि घर में चूम दरांग और करण वीर मेहरा से हुई खतरनाक लड़ाई के बाद अविनाश मिश्रा को बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. जिसके बाद एलिस कौशिक और ईशा सिंह काफी टूटते नजर आए थे. जहां, एक तरफ ईशा भी अविनाश के साथ बाहर जाने की जिद कर रही थीं. तो वहीं, एलिस कौशिक की रो रोकर हालत खराब हो गई थी और उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए मेडिकल रूम में ले जाया गया था. जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि अविनाश शो में वापसी कर रहे हैं और इसके साथ ही बिग बॉस ने उन्हें एक पावर भी दी है.

अविनाश मिश्रा को मिली पावर

अविनाश मिश्रा को घर में रखते के जेल में रखते हुए बिग बॉस ने उन्हें एक पावर दी है, जिसके अनुसार घर वालों को कितना राशन मिलेगा या कितना नहीं इसका फैसला अविनाश मिश्रा करेंगे. अविनाश भैया पावर मिलते ही उन्होंने बिग बॉस के घर में हड़कंप मचा रखी है. पावर मिलते ही अविनाश मिश्रा ने घरवालों से कहा कि जब तक करणवीर मेहरा और अरफीन खान उनसे माफी नहीं मांगते तब तक वह घरवालों को राशन नहीं देंगे.

Also Read: Bigg Boss 18: चाहत पांडे और चुम दारंग की इस वजह से हुई भयंकर लड़ाई, गुस्से में खोया आपा, VIDEO

Also Read- Bigg Boss 18 के घर में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, चुम दरंग संग लड़ाई के बाद ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >