भूमिका चावला ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में नहीं बुलाये जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे पता ही नहीं की एपिसोड…

भूमिका चावला हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई. उनकी एक्टिंग के सभी दीवाने हो गए. अब उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें द कपिल शर्मा शो में बुलाया ही नहीं गया. न ही उन्हें पता है कि ये एपिसोड कब शूट हुआ.

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला को सलमान खान संग हिट मूवी तेरे नाम में देखा गया था. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. वहीं भूमिका की मासूमियत का हर कोई दीवाना बन गया था. अब 20 साल बाद एक्ट्रेस किसी का भाई किसी की जान फिल्म में दिखाई दी. यहां उन्होंने पूजा हेगड़े की भाभी का रोल निभाया था. अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी स्ट्रगल और रिजेक्शन जर्नी को लेकर बात की. उन्होंने इसपर भी चुप्पी तोड़ी कि उन्हें द कपिल शर्मा शो में इनवाइट नहीं किया गया, न ही उन्हें ये पता चला कि ये एपिसोड कब शूट हुआ.

भूमिका को द कपिल शर्मा शो में नहीं किया गया इनवाइट

आरजे सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में, भूमिका चावला ने अपनी लेटेस्ट रिलीज किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में आमंत्रित नहीं किए जाने के बारे में बात की. सलमान खान के साथ शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, पूजा हेगड़े और जस्सी गिल सहित फिल्म के बाकी कलाकार वहां मौजूद थे. अपनी अनुपस्थिति के बारे में बात करते हुए, भूमिका ने कहा, “मुझे पता नहीं था कि इसे कब शूट किया गया था, लेकिन उनके पास कुछ रणनीति रही होगी. मुझे एक सेकंड के लिए बुरा लगा, फिर मुझे लगा कि वेंकटेश सर भी नहीं हैं.

शो में नहीं बुलाये जाने पर लगा था बुरा

भूमिका ने कहा कि फिल्म में हम एक कपल हैं. मैंने अपना कैलकुलेशन किया. चूंकि उन्हें नहीं बुलाया गया था, मैं अकेले में क्या कहूंगी? उन तीन जोड़ों को बुलाया गया था, वे युवा हैं, उनका समीकरण अलग है, तो, मैंने कहा ‘ठीक है’. भूमिका ने कहा कि वह चीजों को लंबे समय तक प्रभावित नहीं होने देती हैं और यह उनके अहंकार के कारण है कि वह लोगों से कोई मदद नहीं मांगती हैं.

Also Read: Jab We Met में करीना कपूर की जगह भूमिका चावला को किया गया था साइन, इस कारण हुई रिप्लेस, सालों बाद तोड़ी चुप्पी
रफ्तार ने शो पर साधा था निशाना

उन्होंने कहा, “अब जब मैं फिल्म करुंगी तो जरूर पीआर हायर करुंगी और अगर मुझे फिल्म मिलेगी तो मैं आज कपिल शर्मा को कॉल करके बोलूंगी.” यह पहली बार नहीं है जब कपिल के शो पर किसी सेलेब्रिटी ने हमला किया हो. रफ्तार ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो के ‘शोशेबाजी’ होने के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा, “असल में, क्या होता है, देखा हमने काम किया, वहां जाकर ये दिखाना होता है कि हम बहुत बड़े हैं.” रैपर ने आगे कहा, “शोशेबाजी है, जनता के सामने इज्जत बन जाती है, बहुत बड़े लगते हैं, घर पर जब मां बाप देखते हैं, वो कहते हैं ‘वो द कपिल शर्मा शो पे आया था,’ गली-कूचे में हवा बन जाती है, वरना उसका असली दुनिया में मूल्य कुछ नहीं है. लोग इसके बारे में बात करना शुरू कर देते हैं, हालांकि उस व्यक्ति का कोई वास्तविक मूल्य नहीं है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >