Bhooth Bangla: रिलीज से पहले ही आया ‘भूत बंगला’ का रिव्यू, क्लाइमैक्स का हुआ खुलासा

Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. फिल्म का एक रिव्यू एक्स पर सामने आया है. रिव्यू में फिल्म को लेकर क्या बताया गया, आपको बताते हैं.

Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पारेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी नजर आ रहे हैं. टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है. फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले ही एक्स पर एक्टर से क्रिटिक बने कुलदीप गढ़वी ने रिव्यू किया है. उन्होंने फिल्म को 5 में से 4 रिव्यू दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा.

रहस्यमयी कहानी और रोमांच से भरा प्लॉट

कुलदीप गढ़वी के अनुसार, ‘भूत बंगला’ करीब 2 घंटे 54 मिनट की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, मैंने ‘भूत बंगला’ देखी और सच में यह एक बेहद मनोरंजक अनुभव रहा. यह करीब 2 घंटे 54 मिनट की फिल्म है जो शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखती है. इसमें हॉरर, कॉमेडी, ड्रामा और भावनाओं का शानदार मेल देखने को मिलता है. कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे ग्रामीण इलाके मंगलपुर में एक रहस्यमयी महल विरासत में मिलता है. वह उस महल में अपनी बहन की शादी करने की योजना बनाता है, लेकिन जल्द ही वहां अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं. धीरे-धीरे गांव वाले भी डरने लगते हैं और स्थिति बिगड़ जाती है. इसके बाद उसे उस जगह से जुड़े पुराने और काले राजों को उजागर करना पड़ता है. फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो आखिरी तक सस्पेंस बनाए रखते हैं, और इसका फ्लैशबैक और क्लाइमैक्स वाकई चौंका देने वाला है.

कलाकारों का दमदार अभिनय

एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार ने शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिसमें उन्होंने कॉमेडी, इमोशन और गंभीरता को बहुत अच्छे से संतुलित किया है. पारेश रावल हमेशा की तरह अपने किरदार में नेचुरल हास्य और गहराई लेकर आते हैं. राजपाल यादव अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से खूब हंसाते हैं. तब्बू का अभिनय बेहद दमदार है, उनकी मौजूदगी प्रभावशाली है और उनका फ्लैशबैक डांस सीन काफी डरावना और यादगार बताया गया है. वामिका गब्बी ने भी शानदार अभिनय किया है और कहानी को भावनात्मक मजबूती दी है. जिशु सेनगुप्ता ने गंभीरता के साथ अपने किरदार को निभाया है और कहानी को मजबूत बनाया है. असरानी ने पुराने जमाने वाला हास्य देकर अच्छा प्रभाव छोड़ा है.

यह भी पढ़ें- आशा भोसले का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, जानें क्या लिखा था उन्होंने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >