‘भूत बंगला’ ने ‘भेड़िया’ और ‘मुंज्या’ को पछाड़ा, अब ‘स्त्री’ और ‘थामा’ से सीधी टक्कर

Bhooth Bangla Collection: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सोमवार को थोड़ी गिरावट आई. अब तक कितनी कमाई हो गई, इसके बारे में बताते हैं.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने शानदार वीकेंड के बाद सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रफ्तार जरूर दिखाई. इसके बावजूद फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 115 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने सोमवार को करीब 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 117.05 करोड़ रुपये हो गया है.

‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

अगर फिल्म के पिछले कलेक्शन पर नजर डालें तो पहले हफ्ते में ‘भूत बंगला’ ने 84.40 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की थी. दूसरे हफ्ते की शुरुआत भी ठीक रही. शुक्रवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और शनिवार को 10.75 करोड़ और रविवार को 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, सोमवार को ऑक्यूपेंसी करीब 10% के आसपास रही, जिससे कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली.

दुनियाभर में 150 करोड़ पार

‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. इसने ‘भेड़िया’ (68.99 करोड़) और ‘मुंज्या’ (102.54 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन ( घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई) को पार कर लिया है. अब फिल्म की नजर ‘स्त्री’ (129.83 करोड़) और ‘थामा’ (134.78 करोड़) जैसे बड़े आंकड़ों पर है.

फिल्म की खास बातें

भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. यह फिल्म प्रियदर्शन और अक्षय की हॉरर-कॉमेडी जॉनर में दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ‘भूल भुलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं. ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसे अक्षय, एकता कपूर और शोभा कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल, जिस्सू सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘भूत बंगला’, कलेक्शन में उछाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >