अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 16 दिनों में पार किए 200 करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 16: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 16 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 217 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब इसकी नजर 300 करोड़ क्लब पर टिक गई है.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 16: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतती नजर आ रही है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 16 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है, जिससे यह साफ हो गया है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अभी खत्म नहीं हुआ है.

फिल्म ने तीसरे शनिवार को भी दमदार कमाई करते हुए यह साबित कर दिया कि कंटेंट मजबूत हो तो लंबे समय तक दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आते हैं. खास बात यह है कि नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद भूत बंगला की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.

तीसरे शनिवार कमाए इतने करोड़

Sacnilk के रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन करीब 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि शुक्रवार की तुलना में कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन काफी स्थिर माना जा रहा है.

अब तक फिल्म भारत में करीब 137 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 162 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है. विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ओवरसीज मार्केट से फिल्म लगभग 55 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इसी के साथ भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

300 करोड़ क्लब में हो सकती है एंट्री

करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब शानदार मुनाफे की ओर बढ़ रही है. जिस तरह से फिल्म तीसरे हफ्ते में भी कमाई कर रही है, उसे देखकर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

फिल्म की सफलता का बड़ा कारण इसकी कॉमेडी, हॉरर और फैमिली एंटरटेनमेंट का संतुलन माना जा रहा है. अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

दमदार स्टारकास्ट ने जीता दिल

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. वहीं दिग्गज अभिनेता असरानी की मौजूदगी भी दर्शकों को भावुक कर रही है. यह उनकी आखिरी फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें: ‘राजा शिवाजी’ ने दो दिनों में किया कितना बिजनेस? सामने आए आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >