‘भूत बंगला’ की कमाई नहीं थमी, 15वें दिन भी तगड़ी कमाई

‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी. वामिका गब्बी के लिए यह पहली 100 करोड़ फिल्म बनी. आइए आपको फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Bhooth Bangla Box Office collection day 15: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है. वीकडेज में भी फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने 15वें दिन करीब 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म अब तक भारत में लगभग 132.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 157.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पार किया 200 करोड़

विदेशों में भी ‘भूत बंगला’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 15वें दिन फिल्म ने ओवरसीज में 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 53.50 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 211.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. 15वें दिन फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 11.69% रही. सुबह के शो में दर्शकों की संख्या कम रही, लेकिन दोपहर के शो में यह आंकड़ा बढ़कर 31.85% तक पहुंच गया. दिल्ली-एनसीआर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 11% रही, जबकि अहमदाबाद में यह सिर्फ 4% दर्ज की गई. दूसरी तरफ बेंगलुरु, पुणे और मुंबई जैसे शहरों में 20% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी देखने को मिली.

वामिका गब्बी के लिए खास उपलब्धि

इस फिल्म की सफलता वामिका गब्बी के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह उनकी पहली 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है. वामिका ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मेरी पहली 100 करोड़ की फिल्म. मैं शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती. प्रियदर्शन सर, अक्षय कुमार, एकता कपूर और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस फिल्म पर भरोसा किया और इसे अपना सब कुछ दिया. ‘भूत बंगला’ जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है.”

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ की कमाई में दिखा सलमान का जादू, पहले दिन ही छाई फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >