Bhoot Bangla Trailer में हॉरर-कॉमेडी का रोलरकोस्टर लेकर लौटी प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी, फैंस बोले- ‘प्योर नास्टैल्जिया’

Bhoot Bangla Trailer: ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर हॉरर कॉमेडी लेकर आई है. जानें ट्रेलर की खासियत, स्टार कास्ट और रिलीज डेट.

Bhoot Bangla Trailer: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर ‘भूत बंगला’ में धमाका करने आ रही है. फिल्म का ट्रेलर अब रिलीज हो गया है और दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज दे रहा है, जिसमें खूब सारी कॉमेडी, हल्का-सा डर और मजेदार सिचुएशन देखने को मिलते हैं. अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की शानदार कॉमिक टाइमिंग और भूतिया बंगले की डरावनी सेटिंग एक साथ मिलकर दर्शकों को हंसाने और थ्रिल करने का पूरा अनुभव देती है. फिल्म पुराने समय की प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की कॉमेडी का नॉस्टैल्जिया और नया ट्विस्ट दोनों लेकर आ रही है. आइए बताते हैं ट्रेलर में क्या है और फिल्म की पूरी डिटेल्स.

यहां देखें भूत बंगला का ट्रेलर-

क्या दिखा ट्रेलर में?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार का किरदार एक पुराने बंगले का वारिस बनता है. बंगले के पीछे एक डरावना जंगल है जिसे पिशाच वन कहा जाता है. भूतिया होने के बावजूद अक्षय बंगले को छोड़ने को तैयार नहीं हैं और शादी करने की जिद में लगे रहते हैं. इस बीच गांव में एक खतरनाक आत्मा ‘वधुसुर’ का डर फैला हुआ है, जिसकी वजह से वहां कोई शादी नहीं करता. लेकिन अक्षय इसे नजरअंदाज करते हुए अपनी शादी की तैयारी में जुट जाते हैं.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय किस तरह मजेदार तरीके से डर को कम करके दिखाने की कोशिश करते हैं, जबकि परेश रावल और मिथिला पालकर अपने किरदारों के जरिए चेतावनी देते हैं. ट्रेलर में तब्बू भी नजर आती हैं. उनका किरदार कहानी में एक रहस्यमय और मजेदार ट्विस्ट लाता है. उनके लुक और परफॉर्मेंस से ट्रेलर में एक अलग तरह का इंटरेस्ट और एंटरटेनमेंट जुड़ता है.

कुल मिलाकर ट्रेलर में कई कॉमिक सिचुएशन हैं, जैसे अक्षय का डर को हल्के में लेना, अजीबोगरीब हालात और मजेदार डायलॉग्स. वहीं बंगले के डरावने सीन्स हल्की सस्पेंस और थ्रिल का टच भी देते हैं, जिससे देखने वाले हर पल एंटरटेनमेंट में डूबे रहते हैं.

फैंस के रिएक्शन

भूत बंगला की रिलीज डेट और स्टार कास्ट

भूत बंगला 16 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस हॉरर-कॉमेडी में अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी (दिवंगत एक्टर) और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, मिस न करें ये नई रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >