Bhool Chuk Maaf Lifetime Collection: 50 करोड़ के बजट में बनी ‘भूल चूक माफ’ फ्लॉप हुई या हिट? 23वें दिन कितना रहा कलेक्शन

Bhool Chuk Maaf Lifetime Collection: फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने 23 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने यूनिक स्टोरी और हल्की-फुल्की कॉमेडी के चलते मूवी ने युवाओं का दिल जीत लिया. आइए जानते हैं इसका लाइफटाइम कलेक्शन.

Bhool Chuk Maaf Lifetime Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज के साथ ही अपनी यूनिक स्टोरी की वजह से चर्चा में आ गई थी. मूवी 23 मई 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ चुकी है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही शानदार प्रदर्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई. मजेदार कहानी और लाइट ह्यूमर के कारण मूवी ने युवाओं को अपनी ओर खींचा. हालांकि फिल्म की कमाई अब बहुत कम हो गई है. आइए आपको बताते हैं मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन.

भूल चूक माफ का लाइफटाइम कलेक्शन

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का बजट 50 करोड़ रुपये है और अभी तक इसने कुछ ही दिनों में अपना लागत निकाल लिया था. फिल्म के ओटीटी रिलीज के बाद तो इसकी कमाई में और ज्यादा गिरावट आ गई. कछुए की स्पीड में फिल्म ��ीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मूवी ने 23 दिन में करीब 70.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 86.6 करोड़ का बिजनेस किया है.

भूल चूक माफ की कमाई यहां जानें

  • Bhool Chuk Maaf Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 14- 1.67 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 15- 0.01 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 16- 0.95 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 17- 1.2 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 18- 0.39 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 19- 0.45करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 20- 0.32 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 21- 0.28 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 22- 0.1 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Day 23- 0.05 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 70.91 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >