Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 8: राजकुमार की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप? 8वें दिन हुआ साफ

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 8: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक-कॉमेडी ‘भूल चूक माफ’ आठवें दिन अपना बजट निकालने के बेहद करीब है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म की कुल कमाई कितनी है.

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 8: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूल चुक माफ’ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला. वहीं, कमाई के मामले में भी अपने बजट के बेहद करीब पहुंच गई है और इसी के साथ यह रोमांटी-कॉमेडी कई फिल्मों के रिकार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी है. ऐसे में अब डे 8 के शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जारी कर दिए गए हैं, जिसके बारे में आइए विस्तार से बताते हैं.

भूल चूक माफ डे 8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

करण शर्मा की ओर से निर्देशित राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ को मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 50 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया है. वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों के अंदर 44.24 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. जबकि, फिल्म ने आठवें दिन 0.11 करोड़ रुपये कमाए हैं. हालांकि, यह आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बेहतर बदलाव देखने को मिल सकता है.

इन फिल्मों के तोड़े रिकार्ड्स

भूल चूक माफ ने कम कमाई के बावजूद साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इनमें फिल्मों ‘स्काई फोर्स’, ‘छावा’, ‘केसरी: चैप्टर 2’, ‘सिकंदर’ और ‘जाट’ को छोड़कर ‘लवयापा’, ‘बैडएस रविकुमार’, ‘क्रेजी’, ‘देवा’, ‘आजाद’, ‘फतेह’, ‘इमरजेंसी’, ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’, ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ और ‘द भूतनी’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

अबतक का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 8- 0.11 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 44.24 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Raid 2 vs Bhool Chuk Maaf: अजय देवगन या राजकुमार राव? बॉक्स ऑफिस पर किसने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >