Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन 'भूल चुक माफ' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौंकाने वाला रहा, जानें कमाई के आंकड़े

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: 23 मई को रिलीज हुई 'भूल चुक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की इस रोमांटिक कॉमेडी को दर्शकों ने पसंद किया. आइए जानते हैं तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन,

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: कई कानूनी अड़चनों का सामना करने के बाद फाइनली 23 मई को सिनेमाघरों में फिल्म भूल चुक माफ रिलीज हुई. राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जिसके ट्रेलर को दर्शकों ने पसंद किया. मूवी में राजकुमार और वामिका के अलावा संजय मिश्रा, रघुबीर यादव, सीमा पाहवा, विनीत कुमार नजर आ रहे हैं. ओपनिंग डे पर मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद की जा रही है की आने वाले दिनों में इसकी कमाई बढ़ेगी. तीसरे दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

भूल चुक माफ ने तीसरे दिन कितने करोड़ कमाए

करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म भूल चुक माफ हल्की-फुल्की कॉमेडी और सामाजिक संदेश को लेकर आगे बढ़ती है. मूवी में टाइम लूप को दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स की जिंदगी में एक ही दिन बार-बार आता है. Sacnilk.com के अनुसार, तीसरे दिन मूवी ने लगभग 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. नेट कलेक्शन मूवी का 27.75 करोड़ रुपये हो गया है.

  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3-11.25 करोड़ रुपये

Bhool Chuk Maaf total collection- 27.75 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ के सामने केसरी वीर की हालत टाइट

फिल्म भूल चुक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर केसरी वीर की हालत टाइट कर दी है. फिल्म में सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली है. सूरज इस मूवी से चार साल बाद बड़ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. जहां तीन दिन में भूल चुक माफ ने 16 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की, तो दूसरी तरफ केसरी वीर ने 3 दिन में सिर्फ 0.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म बुरी तरह से पिट गई.

यह भी पढ़ें Mukul Dev Death Reason: मुकुल देव की मौत की वजह पर करीबी दोस्त ने किया खुलासा, कहा- अकेलेपन से जूझ रहा था, खूब पीता था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >