Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 पास या फेल? टिकट बुक करने से पहले जान लें कैसी है फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: भूल भुलैया 3 को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज आ रहे हैं. फिल्म में रूह बाबा के रूप में कार्तिक आर्यन का जादू चल गया है. चलिए आपको बताते हैं पब्लिक फिल्म को लेकर क्या कह रही.

Bhool Bhulaiyaa 3 X Review: ये दिवाली सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास है. दो बड़े स्टार की मूवी बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने है. अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3, दोनों आज रिलीज हो चुकी है. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 3 को लेकर एक्स पर रिव्यू आ रहे हैं. अगर मूवी देखने का आप प्लान बना रहे हैं, तो जान लें जनता फिल्म को लेकर क्या कह रही हैं.

भूल भुलैया 3 का रिव्यू

अक्षय कुमार, विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. भूल भुलैया फिल्म इस फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है. भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब भूल भुलैया 3 में कार्तिक, रूह बाबा की भूमिका में लौट आए है. फिल्म का रिव्यू करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, सचमुच साल की सबसे रोमांचक फिल्म भूल भुलैया 3. एक अन्य यूजर ने लिखा, इस दिवाली अपने परिवार के साथ भूल भुलैया 3 देखने की पांच वजह- सिनेमैटिक विजुल्स, आश्चर्यजनक क्लाइमेक्स, सस्पेंस से भरपूर कथानक, अद्भुत सुंदर गाने और निस्संदेह प्रतिभाशाली अभिनेता-अभिनेत्री.

भूल भुलैया 3 इतने स्क्रीन्स पर हुई रिलीज

वहीं, एक्स पर एक मीडिया यूजर ने एक शब्द में भूल भुलैया 3 का रिव्यू करते हुए लिखा, ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर. फिल्म में कार्तिक आर्यन अमेजिंग है. विद्या बालन बहुत बेहतरीन है. माधुरी दीक्षित मैम जबरदस्त है और मूवी में उनके 2 हॉरर सीन है और दोनों दिमाग उड़ा देगा. वहीं, मूवी 65 से ज्यादा देशों में 1,550 सिनेमाघरों और 2,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की गई है. बता दें कि विद्या बालन ने मूवी में मंजुलिका के रूप में वापसी की है, जबकि माधुरी दीक्षित भी नये अंदाज में दिखी है. तृप्ति डिमरी इस फ्रैंचाइजी में नया फेस है.

Also Read- The Great Indian Kapil Show: कार्तिक आर्यन की लव लाइफ को लेकर विद्या बालन ने खोले राज, बोलीं- उसका नाम बता दो

Also Read- Singham Again X Review: अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों ने बताया मास्टरपीस, चुलबुल पांडे की दबंगई पर खूब बजी तालियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >